Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Deltacron:अमेरिका और ब्रिटेन के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी मिला डेल्टाक्रोन, भारतीय एजेंसी अलर्ट पर

बता दें कि डेल्टाक्रोन कोरोना वायरस का एक म्यूटेंट है और इसमें कोरोना वायरस के डेल्टा और ओमिक्रोन वेरिएंट्स के लक्षण देखने को मिल रहे हैं।  

Deltacron:अमेरिका और ब्रिटेन के बाद ऑस्ट्रेलिया में भी मिला डेल्टाक्रोन, भारतीय एजेंसी अलर्ट पर

Written by Sadhna Tiwari |Updated : February 17, 2022 12:22 PM IST

Deltacron: यूके और अमेरिका के बाद ऑस्ट्रेलिया में डेल्टाक्रोन (Deltacron In Australia) का पता चलने के बाद भारत का कोविड जीनोमिक सर्विलांस कंसोर्टियम प्रोजेक्ट (The Indian SARS-CoV-2 Genomics Consortium) हाई अलर्ट पर है। बता दें कि डेल्टाक्रोन कोरोना वायरस का एक म्यूटेंट (Mutant of coronavirus) है और इसमें कोरोना वायरस के डेल्टा (delta variant of coronavirus) और ओमिक्रोन वेरिएंट (Omicron variant) के लक्षण देखने को मिल रहे हैं।  वैज्ञानिकों के अनुसार इसकी उत्पत्ति किसी ऐसे मरीज में हुई है जो डेल्टा वेरिएंट और ओमिक्रोन वेरिएंट दोनों से संक्रमित हुआ हो। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि डेल्टाक्रोन की उत्पत्ति (Origin Of Deltacron) कहां हुई पर डेल्टाक्रोन के पहले मामले (Deltacron Variant first case) की पुष्टि यूके में ही की गयी थी।

कितना संक्रामक है 'डेल्टाक्रोन' ?

गौरतलब है कि डेल्टा वेरिएंट दुनियाभर में कोविड मरीजों में गम्भीर बीमारी का कारण बना था वहीं, ओमिक्रोन वेरिएंट के फैलने की गति अन्य सभी वेरिएंट्स से अधिक बतायी गयी है। डेल्टाक्रोन वेरिएंट के बारे में यूके ही हेल्थ सिक्योरिटी एजेंसी (UK Health Security Agency) द्वारा कहा गया है कि उन्हें भी अभी इस बात की जानकारी नहीं है कि यह म्यूटेंट कितना संक्रामक या गम्भीर है। इसके साथ ही इस म्यूटेंट के खिलाफ वैक्सीन्स कितनी असरदार साबित हो सकती हैं इसके बारे में भी अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। यूके के बाद अमेरिका में डेल्टाक्रोन के 2 मामलों का पता चला और उसके बाद अब ऑस्ट्रेलिया में इसी प्रकार का मामला देखने को मिला है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

INSACOG के वैज्ञानिकों का कहना है कि सार्स-सीओव-2 के वेरिएंट्स का इस तरह एक-दूसरे से जुड़ने ( recombination in SARS-COV-2 ) की स्थितियां बहुत जल्दी-जल्दी नहीं होती। इंफ्लुएंजा का वायरस (Influenza) इसका उदाहरण हैं जिसमें रिकॉम्बिनेशन कम ही दिखायी देती है। जीनॉमिक्‍स पर गठित कंसोर्टियम INSACOG के मुताबिक, जनवरी महीने के आखिरी दिनों में जमा किए गए 95% से अधिक नमूनों की जीनोम सीक्‍वेंसिंग में ओमिक्रोन वेरिएंट की मौजूदगी देखी गयी है।

Also Read

More News