Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
पहले कोविड वैक्सीनेशन अभियान को सफल बनाने का काम और अब एक ऐसी कोविड वैक्सीन, जो सभी वेरिएंट के लिए कारगर होगी, का कारनाम करने वाला पहला देश बना है भारत। जी हां, भारतीय वैज्ञानिकों का कहना है कि वे एक ऐसी वैक्सीन तैयार कर रहे हैं, जो कोविड के सभी वेरिएंट के खिलाफ प्रभावी होगी। जी हां, आपने बिल्कुल ठीक पढ़ा सभी वेरिएंट। आइए जानते हैं कैसे।
जैसे-जैसे कोविड के नए वेरिएंट, जिसमें से एक ओमिक्रोन भी है पूरी दुनिया में लोगों को डराने का काम कर रहे हैं। ओमिक्रोन न सिर्फ एक अधिक संक्रामक वेरिएंट है बल्कि तेजी से फैलने वाला वेरिएंट भी। इसी के मद्देनजर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च और काजी नजरुल यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने एक ऐसी वैक्सीन तैयार की है, जो सभी कोविड वेरिएंटके खिलाफ सुरक्षा प्रदान कर सकती है।
वैज्ञानिकों का मानना है कि उनके द्वारा तैयार की गई वैक्सीन AbhiSCoVac, कोविड के सभी छह वेरिएंट hCoV--229E, hCoV-HKU1, hCoV-OC43, SARS-CoV, MERS-CoV के साथ-साथ SARS-CoV-2 के खिलाफ इम्यूनिटी बनाने में सक्षम होगी। कोविड के ये सभी वेरिएंट संक्रामक है और तेजी से फैलने वाले वेरिएंट हैं।
शोधकर्ताओं ने सबसे पहले इन छह प्रकार के वायरस के स्पाइक प्रोटीन में सभी समान हिस्सों का पता लगाया, जिसमें उन्होंने कुछ बदलावों का अनुभव किया । ये सभी चीजें महामारी के दौरान अलग-अलग पाई गई हैं। इसके अलावा जो दूसरी चीज शोधकर्ताओं ने पता लगाई वो थी कि ये प्रोटीन बहुत ज्यादा इम्युनोजेनिक थे। इसका मतलब ये है कि ये हमारे शरीर में इम्युनोलॉजिकल मेमेरी को बड़े स्तर पर पैदा करने की क्षमता रखते हैं, जो कि वायरस से सुरक्षा के खिलाफ बहुत जरूरी है।
इस वैक्सीन को शोधकर्ताओं की टीम ने कंप्यूटेशनल तरीके से तैयार किया है। जर्नल ऑफ मॉलीक्यूलर लिक्विड में प्रकाशित इस शोध को मंजूरी प्रदान कर दी गई है। अब अगला कदम सिर्फ वैक्सीन को बनाना होगा, जिससे पहले इसकी टेस्टिंग की जाएगी।