... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : October 14, 2019 7:54 AM IST
भारतवंशी चिकित्सकों ने ब्लैडर की दवा को रेटिना के क्षति से जोड़ा।
अमेरिका में भारतीय मूल के चिकित्सकों की एक टीम ने पाया है कि एक दवा जिसका व्यापक रूप से दशकों से वैश्विक तौर पर ब्लैडर की एक स्थिति के लिए दिया जाता है, अब यह रेटिना के लिए विषाक्त बन रही है। बीते साल की एक प्रारंभिक रिपोर्ट के बाद कि एलमिरोन (पेंटोसन पॉलीसल्फेट सोडियम) रेटिना के नुकसान से जुड़ी हो सकती है, तीन नेत्र रोग विशेषज्ञों ने उत्तरी कैलिफोर्निया के कैसर परमानेंटे में मरीजों की समीक्षा की।
उन्होंने पाया कि एक-चौथाई मरीजों में एलमिरोन के एक्सपोजर से आंखों के नुकसान के निश्चित लक्षण दिखाई दिए।
यह दवा विषाक्तता अन्य ज्ञात रेटिना की स्थितियों जैसे उम्र से जुड़ी मैस्कुल डिजनेरेशन या पैटर्न डिस्ट्रोफी के रूप में सामने आ सकती है।
खान-पान और तनाव का है मुंहासों से सीधा रिश्ता
यह दुर्भाग्यपूर्ण है। आप के पास इंटरस्टिसियल सिस्टिस जैसी स्थिति वाला पुराना मरीज है तो उसके लिए कोई प्रभावी इलाज नहीं है।
कैसर परमानेंटे के रॉबिन ए.वोरा ने कहा, "वे इस दिशा में उपचार के लिए कुछ साइड इफेक्ट व कुछ खतरों को सोचकर आगे बढ़ जाते हैं और कोई इसके बारे में फिर नहीं सोचता। साल दर साल उनके गोलियों की संख्या बढ़ती जाती है।"
इंटरस्टिसियल सिस्टिस से ब्लैडर व श्रोणि भाग में स्थायी दर्द रहता है।