hamburger icon
A
Read in English

टीम इंडिया में कोरोना? क्रिकेटर रविचंद्रन अश्विन कोरोना से पॉजिटिव पाए गए, बिता रहें है क्वारेंटाइन में समय

R Ashwin covid positive: टीम इंडिया और आर अश्विन के फैन्स के लिए बुरी खबर है, स्टार ऑफ स्पिनर आर अश्विन कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं और इस समय क्वारंटाइन में प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 21, 2022 12:16 PM IST

कोरोना वायरस का असर अभर भारतीय क्रिकेट टीम (Corona in indian cricket team) पर भी पड़ने लगा है। स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है, खबरों के अनुसार आर अश्विन कोरोना से संक्रमित (R ashwin covid positive) पाए गए हैं, जिसके चलते वे इंग्लैंड के खिलाफ मैच खेलने के फ्लाइट नहीं पकड़ पाए हैं। दरअसल, इंग्लैंड के लिए फ्लाइट पकड़ने से पहले उनका कोविड 19 टेस्ट (Covid 19 test) किया गया था, जिसका रिजल्ट पॉजिटिव मिलने के चलते उन्हें फिलहाल के लिए अपनी यात्रा कैंसिल करनी पड़ी। भारतीय टीम यूके के लिए 16 जून को ही रवाना हो चुकी है, जबकि रविचंद्रन अश्विन अभी भारत में ही हैं।

क्वारंटाइन में हैं आर अश्विन

इंटरनेट पर मिली खबरों के मुताबिक भारतीय टीम के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन क्वारंटाइन में हैं और जरूरी प्रोटोकोल्स का पालन कर रहे हैं। हालांकि, फिलहाल उनकी तबीयत के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई बयान या खबर नहीं आई है।

मैच से पहले ठीक होने की उम्मीद

दरअसल, रविचंद्रन को संक्रमित होने के बाद महसूस हो रहे लक्षणों के बारे में कोई खबर नहीं आई है, इसलिए हो सकता है वे असिम्प्टोमटिक ही हों। इसलिए मैच से पहले ही उनके पूरी तरह से स्वस्थ होने की उम्मीद की जा रही है, ताकि वे मैच का हिस्सा बन सकें।

स्वस्थ होने के बाद ही होंगे रवाना

जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया है, कि कोरोना से पॉजिटिव होने के चलते उन्हें अपनी फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। अब वे पूरी तरह से स्वस्थ होने और कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आने के बाद ही यूके के लिए फ्लाइट पकड़ सकते हैं।