अभिनेता नरेंद्र झा का निधन, कार्डियाक अरेस्ट वजह

नरेंद्र झा की उम्र 55 साल थी इससे पहले भी वो उनको दो बार अटैक आ चुका था।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 14, 2018 12:45 PM IST

टीवी सीरियल्स और बॉलीवुड फ़िल्मों के अभिनेता नरेंद्र झा का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह उन्हें कार्डियाक अरेस्ट हुआ और इसी वजह से उनकी मौत हो गई है। नरेंद्र झा की उम्र 55 साल थी इससे पहले भी वो उनको दो बार अटैक आ चुका था।

मिली जानकारी के मुताबिक नरेंद्र झा अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने मुंबई के पास वाडा नामक जगह पर अपने फॉर्म हाउस पर गए थे, वहीं पर सुबह 5 बचे अचानक उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

नरेंद्र झा ने शांति, बेगुसराय जैसे कई टीवी सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया था। पिछले साथ रईस, काबिल और घायल रिटर्न्स जैसी फ़िल्मों में वो अहम किरदारों में नज़र आए थे। बिहार के मधुबनी के रहने वाले नरेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन के सीरियल शांति से की थी। उसके बाद वो कई सीरियल में नजर आए। विशाल भारद्वाज की फिल्म हैदर, ऋतिक के साथ फिल्म काबिल और शाहरुख के साथ रईस में भी नरेंद्र ने अहम किरदार निभाया था। इसके अलावा वो प्रभास की आनेवाली फिल्म साहो में भी काम कर रहे थे।

नरेंद्र ने हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु भाषाओं में भी फिल्में की हैं। नरेंद्र के अचानक निधन से उनके फैन्स और इंडस्ट्री में लोगों को गहरा झटका लगा है।

चित्रस्रोत: Twitter

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source