• हिंदी

Bharat Biotech Covaxin Update: अन्य देशों को देने के लिए भारत बायोटेक से खरीदी जाएंगी 8.1 लाख कोवैक्सीन

Bharat Biotech Covaxin Update: अन्य देशों को देने के लिए भारत बायोटेक से खरीदी जाएंगी 8.1 लाख कोवैक्सीन
Bharat Biotech Covaxin Update: अन्य देशों को देने के लिए भारत बायोटेक से खरीदी जाएंगी 8.1 लाख कोवैक्सीन

Bharat Biotech Covaxin Update In Hindi: आईएएनएस द्वारा एक्सेस किए गए एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, सरकार के सचिव जी.के. पिल्लई ने शुक्रवार को फार्मास्युटिकल विभाग के सचिव और विदेश सचिव के बीच हुई बैठक में यह संकेत दिए।

Written by Atul Modi |Published : January 16, 2021 11:31 PM IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को विदेश मंत्रालय से कहा कि कोवैक्सीन की 8.1 लाख खुराकों की खरीद के लिए भारत बायोटेक से संपर्क करने पर विचार किया जाए, ताकि विभिन्न देशों को सद्भावना के तौर पर वैक्सीन दी जा सके।

आईएएनएस द्वारा एक्सेस किए गए एक कार्यालय ज्ञापन के अनुसार, सरकार के सचिव जी.के. पिल्लई ने शुक्रवार को फार्मास्युटिकल विभाग के सचिव और विदेश सचिव के बीच हुई बैठक में यह संकेत दिए।

कार्यालय के ज्ञापन पत्र में कहा गया है, इस संबंध में यह सूचित करना है कि भारत में चल रहे कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए भारत बायोटेक लिमिटेड स्वास्थ्य मंत्रालय को इस टीके की कुल एक करोड़ खुराक प्रदान कर रहा है। वैक्सीन की कीमत जीएसटी मिलाकर प्रति खुराक 295 रुपये है।

Also Read

More News

इसमें कहा गया है कि विदेश मंत्रालय इस वैक्सीन की 8.1 लाख खुराक की खरीद के लिए भारत बायोटेक से संपर्क करने पर विचार करेगा।

सचिव ने कहा कि भारत में चल रहे टीकाकरण अभियान की प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए, विदेश मंत्रालय द्वारा भारत बायोटेक से खुराक की मात्रा 22 जनवरी के बाद ही खरीदी जानी चाहिए।

इसके अलावा 12 जनवरी को भारत बायोटेक ने घोषणा की थी कि उसने ब्राजील को कोवैक्सीन की खुराक की आपूर्ति के लिए प्रीसिसा मेडिकामेंटोस के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार की सुबह विश्व के सबसे बड़े टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। अभियान के पहले दिन देशभर में 1.91 लाख से अधिक लोगों को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) की ओर से निर्मित ऑक्सफोर्ड की कोविशील्ड और भारत बायोटेक की ओर से बनाई गई कोवैक्सीन दी गई।

(आईएएनएस)