
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 25, 2025 1:07 PM IST
No medical visa for Pakistani citizens in India: पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले (Pahalgam Attack) के बाद पाकिस्तान (Pakistan) के खिलाफ भारत सरकार ने एक और बड़ा फैसला लिया है। इस नये फैसले के अनुसार अब पाकिस्तान के लोग भारत में अपना इलाज नहीं करा सकेंगे। जम्मू-कश्मीर (J& K) के पहलगाम में 22 अप्रैल को एक बड़ा आतंकवादी हमला (Terrorist attack in Pahalgam) हुआ जिसमें 26 लोगों की मृत्यु हो गयी वहीं, 17 लोगों के घायल होने की पुष्टि की गयी है। इस दर्दनाक घटना के बाद भारत सरकार की तरफ से उन सभी लोगों के वीजा रद्द करने की घोषणा की गयी है जो पाकिस्तान से भारत में इलाज कराने आए हैं।
बता दें कि पाकिस्तान समेत दुनियाभर के कई देशों से लोग भारत में सस्ते और सही इलाज के लिए आते हैं। विशेषकर सर्जरी और कैंसर जैसी बीमारियों के इलाज (Cancer treatment in India) के लिए भारत हमेशा से मेडिकल टूरिज्म (Medical tourism in India) का एक सेंटर रहा है। वहीं, आतंकवादी हमले (Terror attack in Pahalgam) के बाद पड़ोसी देश के प्रति भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi, PM, India) ने बहुत कड़ा रुख अपनाया और तुरंत प्रभाव से भारत में इलाज कराने आने वाले पाकिस्तानियों का मेडिकल वीजा खारिज करने (Medical visa of Pakistanis suspended) का फैसला लिया गया है।
पहलगाम की बैसरना वैली में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में कैबिनेट कमिटी ऑन सिक्योरिटी (CSS) की एक आपात मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए गए हैं। इस मीटिंग में दशकों पुरानी सिंधु नदी ट्रीटी को रद्द करने और भारत में रह रहे सभी पाकिस्तानी नागरिकों को तुरंत भारत से बाहर जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, भारत में किसी बीमारी का इलाज कराने के लिए मेडिकल वीजा ( Medical visa of Pakistanis in India validity) पर आए लोगों को भी केवल 29 अप्रैल तक यहां रहने की अनुमति दी गयी है। 29 अप्रैल के बाद इन सभी का मेडिकल वीजा भी निलंबित हो जाएगा।