... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : March 15, 2018 6:25 PM IST
यूनाइटेड नेशन्स ने एक एक लिस्ट ज़ारी की और बता दिया कि दुनियाभर के देश कितने खुश हैं। यह लिस्ट संयुक्त राष्ट्र ने अपनी सालाना वर्ल्ड हैपिनेस रिपोर्ट (World Happiness Report) के तहत ज़ारी की है। इस लिस्ट में कुछ निश्चित पैमानों के आधार पर बताया जाता है कि दुनियाभर में खुशी का अनुपात कैसा है। इस लिस्ट में भारत 133वें स्थान पर है। 156 देशों की इस सूची में फिनलैंड सबसे खुश रहने वाला देश है। सबसे कम खुशहाल देशों की लिस्ट में सीरिया, तंजानिया, यमन और रवांडा हैं। जबकि पाकिस्तान ने भारत को खुश रहने के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
यह सूची तैयार करते समय देखा गया कि इस लिस्ट में शामिल देशों में प्रति व्यक्ति आय, सोशल फ्रीडम और भ्रष्टाचार का स्तर कैसा है। उन्हीं आंकड़ों के आधार पर खुशहाल देशों की लिस्ट तैयार की गई है।
यूएन सस्टेबल डेवलेपमेंट सल्यूशन नेटवर्क ने वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में 156 देशों को शामिल किया। जिसमें भारत का 133वां स्थान है। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान की हालत भारत से अच्छी है। वो 75वे नंबर पर है। हालांकि इस लिस्ट में एक साल पहले तक भारत की स्थिति ज्यादा बेहतर थी। तब 122वें नंबर पर था। वहीं साल 2016 में 118वें नंबर पर था।
जहां एक तरफ पिछले तीन सालों में भारत की स्थिति बिगड़ी है वहीं पाकिस्तान की कंडीशन सुधरी है। वो पिछले साल के मुकाबले ज्यादा खुश रहने वाला देश बना है।
पिछले साल फिनलैंड इस सूची में पांचवें स्थान पर था। लेकिन एक साल के अंदर पांचवें से पहले स्थान पर आ गया। फिनलैंड को दुनिया में सबसे स्थिर, सबसे सुरक्षित और सबसे अच्छा शासित देश का दर्जा दिया गया है। यह कम से कम भ्रष्ट और सामाजिक रूप से प्रगतिशील है। इसकी पुलिस दुनिया के सबसे भरोसेमंद है। यहां मुफ्त इलाज होता है। जो देश के लोगों की खुशहाली की वजह है। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नॉर्वे और तीसरे नंबर पर डेनमार्क है।
यूएन सस्टेबल डेवलेपमेंट सल्यूशन नेटवर्क की वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में सबसे दुखी देश बुरुंडी है। जो 156वें नंबर पर है। इससे पहले तंजानिया(153), साउथ सूडान(154), सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक है।
अमेरिका में तो लोग धनी होते जा रहे हैं लेकिन उनकी खुशहाली कम होती जा रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि ये रिपोर्ट कहती है। पिछले साल इस लिस्ट में अमेरिका 14वें नंबर पर था जो अब खिसक कर 18वें नंबर पर आ गया है।
इस बार इस रिपोर्ट में शरणार्थी और अप्रवासियों की खुशहाली को भी शामिल किया है। इस में फिनलैंड अव्वल है।
चित्रस्रोत: IANS Hindi.
स्रोत :Shutterstock.
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.