India-Pakistan War : नोएडा में रेड अलर्ट, अस्पतालों को इमरजेंसी स्थिति के लिए तैयार रहने के आदेश, क्या होने वाला है?

India-Pakistan War Update- भारत-पाक टेंशन के बीच नोएडा के 62 अस्पताओं को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 9, 2025 10:40 PM IST

भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ रहे तनाव (India-Pakistan  Tension) का असर अब धीरे-धीरे दिखायी दे रहा है। देशभर में जहां लोगों की नजर लगातार बदल रही परिस्थितियों पर हैं वहीं, देशवासियों की सुरक्षा के लिए भी जरूरी एहतियात बरती जा रही है। इस बीच खबर मिल रही है कि युद्ध के खतरे (India-Pakistan  War) को ध्यान में रखते हुए नोएडा में रेड अलर्ट (Red Alert In Noida Hospitals) जारी कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, नोएडा में जिला प्रशासन, पुलिस और फायर विभाग की एक बैठक शुक्रवार को हुई जिसके बाद फैसला लिया गया कि नोएडा शहर के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रहना होगा।

इमरजेंसी से निपटने के लिए तैयारियां पूरी रखने के आदेश

इस बैठक में अस्पतालों को मुश्किल स्थितियों से निपटने के लिए तैयारी पूरी रखने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे सभी अस्पताल जिनमें 50 से अधिक मरीजों के लिए बेड की क्षमता है उन्होंने इस मीटिंग में हिस्सा लिया। मीटिंग में अस्पतालों को यह निर्देश दिए गए-

  • विषम परिस्तिथियों में मरीजों को संभालने के लिए सुविधाएं  तैयार रखें।
  • डिजास्टर  मैनेजमेंट से जुड़ी तैयारियां कर लें और स्टाफ को इसके लिए जरूरी ट्रेनिंग दी जाए।
  • हमलों के दौरान आग लगने, बिल्डिंग कोलैप्स और इवेकुवेशन जैसी प्रक्रियाओं के लिए अपने स्टाफ को तैयार रखें।
  • अस्पतालों को एम्बुलेंस (Ambulance) को तैयार रखने के निर्देश दिए गए हैं।
  • अस्पताल के स्टाफ और डॉक्टरों की छुट्टियां भी रद्द कर दी गयी हैं ताकि किसी भी तरह की इमरजेंसी स्थिति से निपटा जा सके और मरीजों को समय पर मदद और इलाज ठीक तरह से मिल सके।

Disclaimer : प्र‍िय पाठकों यह आर्ट‍िकल केवल सामान्‍य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसल‍िए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए ज‍िम्मेदारी का दावा नहीं करता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source