कोरोना से अब निपटेगी 'कोवैक्सीन', भारत बायोटेक ने तैयार किया टीका, 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल

भारत की अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक ने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलॉजी के साथ मिलकर कोविड-19 के लिए भारत के पहले वैक्सीन कैंडिडेट, कोवैक्सीन (COVAXIN) को सफलतापूर्वक विकसित कर लिया है। 7 जुलाई से इसका पूरे देश में ह्यूमन ट्रायल शुरू हो जाएगा और संभवत: यह वैक्सीन 15 अगस्त तक लॉन्च हो सकती है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : July 3, 2020 1:46 PM IST

Coronavirus vaccine in india: पूरा देश कोरोनावायरस महामारी (Coronavirus pandemic) से जूझ रहा है। हर किसी को कोरोनावायरस की वैक्सीन का इंतजार है। ऐसा लग रहा है अब बहुत जल्द यह इंतजार खत्म हो जाएगा, क्योंकि भारत की अग्रणी वैक्सीन निर्माता कंपनी भारत बायोटेक की तरफ से वैक्सीन तैयार करने की अच्छी खबर सामने आई है। भारत बायोटेक ने सोमवार को घोषणा किया है कि उसने भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ विरोलॉजी (एनआईवी) के साथ मिलकर कोविड-19 के लिए भारत के पहले वैक्सीन कैंडिडेट, कोवैक्सीन (COVAXIN in hindi) को सफलतापूर्वक विकसित कर लिया है और 7 जुलाई से ह्यूमन ट्रायल शुरू (Coronavirus vaccine in india in hindi) हो जाएगा। सब कुछ सही रहा तो यह 15 अगस्त तक लॉन्च भी हो सकती है।

कंपनी ने कहा है कि सार्स-सीओवी-2 स्ट्रेन (SARS-CoV-2) को पुणे स्थित एनआईवी में अलग किया गया और उसके बाद ही भारत बायोटेक को हस्तांतरित किया गया। घरेलू, इनएक्टिवेटेड वैक्सीन को हैदराबाद के जीनोम वैली में स्थित भारत बायोटेक के बीएसएल-3 (बायो-सेफ्टी लेवल 3) हाई कंटेनमेंट फैसिलिटी में विकसित किया गया और विनिर्मित किया गया।

फेस 1 और फेस 2 ह्यूमन क्लिनिकल ट्रायल की मिली मंजूरी

ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया, सेंट्रल ड्रग्स स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ), स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने फेस 1 और फेस 2 ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल शुरू करने की अनुमति दे दी है। इसके पहले कंपनी ने प्रीक्लिनिकल स्टडीज से प्राप्त परिणाम सौंपे थे।

Corona Treatment: कोरोना के गंभीर मरीजों में वैज्ञानिकों को मिले 6 मॉलिक्यूल के पैटर्न, क्या इलाज करना होगा आसान?

अगले महीने से शुरू होगा भारत में ह्यूमन ट्रायल

ह्यूमन क्लीनिकल ट्रायल 7 जुलाई से पूरे भारत में शुरू होने वाले हैं। भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक, डॉ. कृष्णा एला ने कहा, "हम कोविड-19 के खिलाफ भारत के पहले घरेलू स्तर पर विकसित वैक्सीन, कोवैक्सीन की घोषणा कर गौरवान्वित हैं। इस वैक्सीन के विकास में आईसीएमआर और एनआईवी की सहभागिता महत्वपूर्ण रही है। सीडीएससीओ के सक्रिय समर्थन और मार्गदर्शन से इस परियोजना को स्वीकृति मिल पाई। हमारे आर एंड डी और विनिर्माण टीमों ने इस प्लेटफार्म की दिशा में हमारी खुद की प्रौद्योगिकियों की तैनाती में अथक परिश्रम किया।"

राष्ट्रीय विनियामकीय प्रोटोकॉल्स से गुजरते हुए कंपनी ने व्यापक प्री-क्लीनिकल स्टडीज को पूरा करने में अपने उद्देश्य को गति दी। इन अध्ययनों के परिणाम शानदार रहे हैं और अत्यंत सुरक्षित और प्रभावी इम्यून रेस्पॉन्सेस प्रदर्शित किए हैं।

Coronavirus Treatment: डेक्सामेथासोन दवा से होगा कोरोना के गंभीर मरीजों का इलाज, स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी मंजूरी

Coronavirus vaccine news: WHO के प्रमुख ने कहा, एक साल के भीतर दुनिया को मिल जाएगी कोरोनावायरस की वैक्सीन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source