
... Read More
India Coronavirus latest update : कोरोनावायरस से महाराष्ट्र में हुई एक और मौत, भारत में कुल मौतों का आंकड़ा हुआ 5, एक्टिव केसेज 295।
India Coronavirus latest update : कोरोनावायरस डिजीज (COVID-19) आज पूरी दुनिया के लिए एक खतरा, चिंता और परेशान करने वाली बात बनती जा रही है। चीन से शुरू हुआ कोरोनावायरस (Coronavirus outbreak) का प्रकोप आज कई देशों के साथ भारत में भी अपना पैर पसार लिया है। हर दिन इस वायरस से पूरी दुनिया में सैकड़ों लोग संक्रमित हो रहे हैं। इटली में कल एक दिन में लगभग 800 लोगों की मौत कोरोनावायरस के कारण हो गई। भारत की (coronavirus deaths in India) बात करें, तो यहां भी कोरोनावायरस के कारण 5वीं मौत हो गई।
हेल्थ मिनिस्ट्री (Health ministry of india) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोनावायरस (India Coronavirus latest update) से मरने वालों की संख्या 5 हो गई है। 5वीं मौत महाराष्ट्र में एक 63 वर्षीय बुजुर्ग की हुई है। महाराष्ट्र में कोरोना के कुल 74 पॉजिटिव मामले बढ़कर हो गए हैं। फिलहाल कुल एक्टिव कोविड-19 केसेज भारत में 295 हैं और 23 लोगों का सफल इलाज करने के बाद उन्हें डिस्चार्ज किया जा चुका है।
आज, कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जनता कर्फ्यू (Janata curfew) लगी हुई है। इसमें सभी को अपने घरों में ही रहने की अपील की गई है। बहुत-बहुत जरूरी होने पर ही लोग बाहर निकल सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर आज सुबह सात बजे से रात नौ बजे तक जनता कर्फ्यू का पालन किया जाएगा।