... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: IANS | Published : March 22, 2020 10:11 PM IST
India Coronavirus latest update : देश में कोरोना वायरस के 360 मामले, 7 की हो चुकी है मौत।
India Coronavirus latest update : केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि 329 पॉजिटिव मामलों (India coronavirus cases) के साथ विदेशी नागरिकों सहित भारत में कोरोना वायरस के पुष्ट मामलों की संख्या रविवार को 360 तक पहुंच गई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 6.30 बजे तक प्राप्त जानकारी के अनुसार 319 भारतीय और 41 विदेशी नागरिक शामिल इस वायरस की चपेट में हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "अब तक कुल 24 मरीजों को ठीक कर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। कोरोना वायरस से देश भर में सात मौतें (coronavirus deaths in india in hindi) हुई हैं।"
जिन 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मामले सामने आए हैं, उनमें महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मरीज पाए गए हैं। इसके बाद केरल का नंबर है।
Coronavirus in India: रोजाना 10 हजार कोरोना के मरीजों की जांच कर सकता है भारत : आईसीएमआर
बिहार, पंजाब, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक में एक-एक कोरोना वायरस मरीज की मौत हुई है। महाराष्ट्र में अब तक इस वायरस से दो लोगों की मौत हुई है।
देश भर में कुल 75 जिलों को लॉकडाउन के तहत रखा गया है, जिसमें केवल आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है।