Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

भारत में XBB.1.5 वेरिएंट का पहला केस मिलने से डॉक्टर्स अलर्ट, कहा- बिना वजह घर से न निकले बाहर

Covid-19 XBB.1.5 Variant :  विश्वभर के कई देशों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं ऐसे में भारत में भी इसे लेकर चिंता बनी हुई है। कोरोना के नए वैरिएंट भारत में भी आ चुके हैं, ऐसे में यह एक चिंता का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं एक्सपर्ट की क्या है सलाह?

भारत में XBB.1.5 वेरिएंट का पहला केस मिलने से डॉक्टर्स अलर्ट, कहा- बिना वजह घर से न निकले बाहर

Written by Kishori Mishra |Published : January 2, 2023 11:13 AM IST

Omicron XBB.1.5 in India :  कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। चीन और जापान में जहां BF.7 ने हालात बिगाड़ दिए हैं। वहीं, सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी)द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में ओमिक्रॉन के XBB.1.5 वैरिएंट  (Omicron XBB.1.5 Variant ) ने काफी ज्यादा मुश्किलें बढ़ा दी हैं। अमेरिका में 40 प्रतिशत से भी अधित लोग इस सब-वैरिएंट की चपेट में आ चुके हैं। इस बीच भारत में भी XBB.1.5 वैरिएंट से संक्रमण होने के पहले मामले की पुष्टि हुई है।

इंडियन सार्स-सीओवी-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (इन्साकोग) की रिपोर्ट के अनुसार, गुजरात में XBB.1.5 वैरिएंट का पहला मामला ( Omicron XBB.1.5 in India ) सामने आया है। ऐसे में भारत के लिए भी ओमिक्रोन का यह सब-वैरिएंट एक चिंता का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं आखिर क्या है  XBB.1.5 वैरिएंट (Omicron XBB.1.5 Variant) और क्यों है यह खतरनाक?

Also Read

More News

क्या है XBB.1.5 वैरिएंट और क्यों है खतरनाक? - What is Omicron XBB.1.5?

अमेरिका में XBB.1.5 वैरिएंट से संक्रमित लोगों के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शुरुआती अध्ययनों में वैज्ञानिकों देखा कि यह XBB सब-वैरिएंट में हुए नए म्यूटेशन की वजह से उत्पन्न हुआ है। ऐसे में बढ़ते मामले एक चिंता का विषय है।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी में वायरोलॉजिस्ट एंड्रयू पेकोज के मुताबिक, कोरोना का XBB.1.5 वैरिएंट अपनी फैमिली के अन्य के सदस्यों से काफी अलग है, क्योंकि इस वैरिएंट में एक अतिरिक्त म्यूटेशन देखा जा रहा है, जो शरीर के सेल्स से बेहतर ढंग से बाइंड हो सकता है यानी यह वैरिएंट सेल्स पर हमला करने के मामले में अधिक पावरफुल है। इसलिए यह वैरिएंट अधिक संक्रामक हो सकता है। यह मरीजों के शरीर में तेजी से बढ़ता है, जिससे कई गंभीर रोग होने की संभावना होती है।

पेकिंग विश्वविद्यालय में वैज्ञानिक यूनलॉन्ग रिचर्ड काओ का कहना है कि यह वैरिएंट वैक्सीन से बनी ऑटो-इम्यून को चकमा देने में सफल हो सकता है, ऐसे में इस वैरिएंट को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

कुछ अध्यनों का दावा है कि ओमिक्रोन का XBB.1.5 वैरिएंट की रफ्तार क्रिसमस से पहले BQ.1 की तुलना में 108% थी, जो क्रिसमस के बाद 120% की रफ्तार से फैल रहा है।

एक्सपर्ट ने दी बाहर न जानें की सलाह

नई दिल्ली में स्थित सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टर एम वली ने कहा है कि भारत को कोविड-19 के नए वैरिएंट XBB.1.5 के बारे में चिंता (Omicron XBB.1.5 in India) करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भारत की लगभग 90% प्रतिशत आबादी को टीका लगाया गया है। वहीं, 30-40% लोगों को बूस्टर डोज भी दिया गया है।

हालांकि, साथ में उन्होंने लोगों को बिना वजह घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोगों से उन्होंने अपील की है कि कोरोना से बचना है तो आपको सावधान रहने की जरूरत है। इसके साथ ही बड़ों और बच्चों को अलग-अलग रहने की सलाह दी है। इसके अलावा कोरोना से बचना है तो मास्क पहनें।

इसके अलावा डॉ. वली ने वायरस से लड़ने में प्रतिरक्षा (Omicron XBB.1.5 in India) के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि एक बूस्टर डोज, मजबूत प्रतिरक्षा, प्रारंभिक संक्रमण और टीकाकरण सामूहिक रूप से वायरस से लड़ने में मददगार होते हैं। ऐसे में आपको अपनी इम्यून पावर को बूस्ट करने की जरूरत है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source