Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Air Quality Index में 5 पायदान ऊपर आया भारत, जानिए वायु प्रदूषण से सेहत को होने वाले नुकसान

हाल ही में जारी दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में 42 शहर अकेले भारत से हैं। जिसमें बिहार का शहर बेगूसराय शीर्ष स्थान पर है। वहीं दूसरे नंबर पर गुवाहाटी और राजधानी दिल्ली तीसरे स्थान पर है। इस सूची के आने के बाद भारत दुनिया में तीसरा सबसे प्रदूषित देश बन गया है।

Air Quality Index में 5 पायदान ऊपर आया भारत, जानिए वायु प्रदूषण से सेहत को होने वाले नुकसान
Air quality index India rating

Written by Gulshan Kumar |Published : March 29, 2024 10:31 AM IST

विश्व वायु गुणवत्ता निगरानी निकाय, IQ Air द्वारा जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रदूषित देश घोषित किया गया है। पिछले साल भारत की स्थिति दुनिया में 8वें स्थान पर थी। इस सूची में सबसे प्रदूषित देश में पहले स्थान पर बांग्लादेश और दूसरे स्थान पर पाकिस्तान का स्थान है। हाल ही में जारी इस रिपोर्ट के अनुसार साल 2023 के आंकड़े प्रस्तुत किए गए, जिसमें 54.4 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर PM2.5 की सांद्रता मापी गई है। जबकि साल 2022 में यह सांद्रता 53.3 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर PM2.5 कण हुआ करती थी। इस एक साल में बढ़े वायु प्रदूषण ने भारत को आठवें स्थान से सीधा तीसरे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है।

50 शहरों का किया गया सर्वे

इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित 50 शहरों का सर्वेक्षण किया गया, जिसमें 42 शहर अकेले भारत के हैं। इस सूची के अनुसार साल 2023 में भारत का सबसे प्रदूषित शहर बेगूसराय रहा जबकि दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमशः गुवाहाटी और दिल्ली का स्थान रहा। इस रिपोर्ट के अनुसार दुनिया के 5 सबसे प्रदूषित देशों की सूची में क्रमश: बांग्लादेश, पाकिस्तान, भारत, ताजिकिस्तान और बुर्किना फासो शामिल हैं।

दम घोंट रही राजधानी की हवा

भारत की राजधानी दिल्ली की हवा भी लोगों के लिए लगातार घातक साबित हो रही है। लगातार वायु प्रदूषण से जूझ रही दिल्ली में बीते साल PM 2.5 वायु प्रदूषण की साद्रता 89.1 से बढ़कर 92.7 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर हो गई है। वायु के लगातार बढ़ते प्रदूषण ने दिल्ली के निवासियों के लिए दमघोंटू वातावरण तैयार कर दिया है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

वायु प्रदूषण से होने वाले नुकसान

  • वायु प्रदूषण का सबसे ज्यादा प्रभाव हमारे फेफड़ों पर देखने को मिलता है।
  • वायु प्रदूषण के कारण सांस संबधी रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।
  • किडनी रोग का खतरा भी वायु प्रदूषण से बढ़ जाता है।
  • हमारे दिल की सेहत पर भी वायु प्रदूषण के कारण बुरा असर पड़ता है।
  • वायु प्रदूषण हमारी त्वचा की सेहत पर भी बुरा असर डालता है।

About the Author

... Read More