भारत आने वाले सभी विदेशी यात्रियों के लिए 7 दिनों का क्वारंटाइन अनिवार्य, करना होगा इन नियमों का भी पालन
पहले ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर पिछले 14 दिनों के यात्रा विवरण उपलब्ध कराना होगा।
Written by Sadhna Tiwari|Published : January 8, 2022 10:01 AM IST
New Guidelines for International Travelers: भारत में कोरोना संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए सख्तियां बढ़ा दी गयी हैं। शुक्रवार को सरकार की तरफ भारत आने वाले इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नये दिशानिर्देशों की घोषणा की गयी। संशोधित गाइडलाइंस में सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए सात दिनों के लिए होम क्वारंटाइन को अनिवार्य कर दिया है। ये नए दिशानिर्देश 11 जनवरी से अगले आदेश तक प्रभावी रहेंगे। (New Guidelines for International Travelers In Hindi)
इंटरनेशनल यात्रियों के लिए नयी गाइडलाइंस
कोरोना संक्रमण के लिहाज से चिन्हित किए गए विशिष्ट देशों से आने वाले यात्रियों को 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहना होगा और दिशानिर्देशों के अनुसार भारत आगमन के 8 वें दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा।
इन यात्रियों को आगमन बिंदु पर (स्व-भुगतान) आगमन के बाद कोविड -19 परीक्षण के लिए नमूने जमा करने होंगे। ऐसे यात्रियों को प्रस्थान करने या कनेक्टिंग फ्लाइट लेने से पहले आगमन हवाई अड्डे पर अपने नमूनों परिणाम की प्रतीक्षा करने की आवश्यकता होगी।
यदि उनका कोविड परीक्षण निगेटिव आता है तो वे 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन का पालन करेंगे और उन्हें भारत आगमन के 8 वें दिन एक और आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा।
यात्रियों को आठवें दिन कराए गए कोविड-19 आरटी-पीसीआर जांच के परिणाम एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करने की भी आवश्यकता होगी। अगर उनकी रिपोर्र्ट निगेटिव आती है तो वे अगले 7 दिनों तक अपने स्वास्थ्य पर खुद नजर रखेंगे। हालांकि, यदि ऐसे यात्रियों का परीक्षण पाजिटिव होता है, तो उनके नमूनों को नए दिशानिर्देशों के अनुसार,इंसाकोग प्रयोगशाला नेटवर्क पर जीनोमिक परीक्षण के लिए आगे भेजा जाना चाहिए।
हाई रिस्क क्षेत्र कहे जा रहे देशों की सूची के अलावा अन्य देशों से आने वाले यात्रियों को भी 7 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन से गुजरना होगा और भारत आगमन के 8 वें दिन आरटी-पीसीआर परीक्षण कराना होगा। उन्हें पुन: आरटी-पीसीआर परीक्षण के परिणाम एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करने होंगे और यदि उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई जाती हैं, तो वे अगले 7 दिनों के लिए अपने स्वास्थ्य की स्वयं निगरानी करेंगे।
देना होगा 14 दिनों का यात्रा विवरण
दिशानिर्देशों में कहा गया है कि सभी यात्रियों को अपनी निर्धारित यात्रा से पहले ऑनलाइन हवाई सुविधा पोर्टल पर पिछले 14 दिनों के यात्रा विवरण सहित पूर्ण और तथ्यात्मक जानकारी एक स्व-घोषणा पत्र में जमा करनी चाहिए। उन्हें एक निगेटिव कोविड -19 आरटी-पीसीआर रिपोर्ट अपलोड करने की आवश्यकता है। उनकी जांच यात्रा शुरू करने से पहले 72 घंटे की अवधि में होनी जरूरी है।
जोखिम वाले देशों से आने वाले या यात्रा करने वाले यात्रियों को एयरलाइनों द्वारा सूचित किया जाएगा कि वे आगमन के बाद परीक्षण से गुजरेंगे। नए दिशानिर्देशों के अनुसार, निगेटिव परीक्षण होने पर उन्हें क्वारंटीन कर दिया जाएगा और रिपोर्ट पाजिटिव आने पर कड़े अलगाव प्रोटोकाल नियमों का पालन करना होगा।
Don’t Miss Out on the Latest Updates. Subscribe to Our Newsletter Today!
Subscribe Now
Enroll for our free updates
Please confirm that you agree to the terms and conditions.
Thank You for Subscribing
Thanks for Updating Your Information
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
We noticed that you are running an ad-blocker.
Ads helps us keep our content free. Please add us to your whitelist or disable your ad-blocker.