Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

लिवर की इस बीमारी से रोजाना हो रहे हैं हजारों लोग बीमार, टॉप 5 में देशों में भारत का भी नाम, WHO की रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार इस बीमारी से रोज दुनियाभर में 3500 लोगों की मौत हो जाती है। वहीं, 6 हजार से अधिक लोग रोजाना इसकी चपेट में आ रहे हैं।

लिवर की इस बीमारी से रोजाना हो रहे हैं हजारों लोग बीमार, टॉप 5 में देशों में भारत का भी नाम, WHO की रिपोर्ट

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 17, 2024 8:36 PM IST

Hepatitis Cases In India:  हेपेटाइटिस लिवर से जुड़ी एक गम्भीर बीमारी है और भारत में हर साल हेपेटाइटिस (Hepatitis in India) के हजारों मरीज सामने आते हैं। हाल ही में 'वर्ल्ड हेपेटाइटिस रिपोर्ट 2024' के प्रकाशित की गयी और इस रिपोर्ट में हेपेटाइटिस की बीमारी और इससे जुड़े चौंकानेवाले तथ्य सामने आए। इस रिपोर्ट में बताया गया कि हेपेटाइटिस की वजह से रोज दुनियाभर में तकरीबन साढ़े तीन हजार लोगों की मौत (deaths due to hepatitis) हो जाती है। वहीं, 6 हजार से अधिक लोग रोजाना हेपेटाइटिस की चपेट में आ रहे हैं। बता दें कि, यह रिपोर्ट विश्व स्वास्थ्य संगठन (world health organisation) ने विश्व हेपेटाइटिस शिखर सम्मेलन में सार्वजनिक किया।

क्यों होती है है हेपेटाइटिस की बीमारी? (Causes of Hepatitis)

हेपेटाइटिस गुर्दे या लिवर की बीमारी है जिसकी मुख्य वजह है वायरल इन्फेक्शन। इस बीमारी में लिवर में सूजन (swelling in liver) आने लगती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार हेपेटाइटिस की बीमारी 5 प्रकार के वायरस के आधार पर पहचानी जाती है। इन्हें हेपेटाइटिस ए,बी,सी,डी और ई के तौर पर जाना जाता है। डेटा और आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर हर साल हेपेटाइटिस से लगभग 13 लाख लोगों की मृत्यु हो जाती है। (Facts about Hepatitis disease worldwide)

केवल 3 साल में बढ़ी 18% मौतें

रिपोर्ट के आंकड़ों के अनुसार, साल 2019 में जहां वायरल हेपेटाइटिससे 11 लाख लोगों की मृत्यु हुई थी। वहीं,

Also Read

More News

  • साल 2022 में इसमें 18 प्रतिशत का इजाफा हुआ और साल 2022 में 13 लाख लोगों की मृत्यु का कारण हेपेटाइटिस बना।
  • इनमें से लगभग 83 प्रतिशत मौतें हेपेटाइटिस बी के कारण हुईं।
  • वहीं, 17 प्रतिशत मामलों में मरीज हेपेटाइटिस सी से पीड़ित था।
  • साल 2022 में 25.4 करोड़ लोगों को हेपेटाइटिस बी की बीमारी से ग्रस्त पाया गया।
  • जबकि, लगभग 5 करोड़ लोग हेपेटाइटिस सी की चपेट में थे।

इस रिपोर्ट में यह हैरान करने वाली बात सामने आयी कि कम उम्र के लोगों में भी हेपेटाइटिस के मामले काफी अधिक हैं। रिपोर्ट में बताया गया कि, हेपेटाइटिस बी (Hepatitis B) और हेपेटाइटिस सी की बीमारी से गंभीर रूप से संक्रमित 50 फीसदी से अधिक लोगों की उम्र 30 से 54 साल के बीच थी। इनमें 12 प्रतिशत मरीज बच्चे थे। जबकि, लगभग 58 प्रतिशत मरीज पुरुष हैं।

भारत में रहते हैं हेपेटाइटिस के सबसे ज्यादा मरीज (Hepatitis cases in India are second highest)

हेपेटाइटिस से सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देशों की लिस्ट में भारत का नाम बहुत ऊपर है। इन 10 देशों में चीन, भारत, फिलीपींस, इंडोनेशिया, नाइजीरिया, पाकिस्तान,वियतनाम  और रूस के नाम शामिल हैं। आंकड़ों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर हेपेटाइटिस बी और सी के सबसे अधिक मरीज चीन में पाए गए। जबकि, दूसरे स्थान पर भारत का नाम है। देश में साल 2022 में हेपेटाइटिस बी और सी के 3.53 करोड़ केसेस पाए गए। इस रिपोर्ट के अनुसार भारत में हेपेटाइटिस बी के 2.98 करोड़ और हेपेटाइटिस सी के 55 लाख मरीज रहते हैं। इस तरह हेपेटाइटिस के वैश्विक केसेस में से कुल 11.6 प्रतिशत भारत में ही पाए गए हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source