Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

कोरोना के मामले कम होने पर भारत सरकार ने विदेशी पर्यटकों को देश में आने की दी अनुमति, पर्यटकों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

भारत सरकार ने सोमवार को कोविड-19 मामलों में तेजी से गिरावट आने के बाद सभी विदेशी पर्यटकों को देश में फिर से प्रवेश की अनुमति देने का फैसला किया है। अधिकारियों के मुताबिक, अब विदेशी यात्रियों को बिना अनिवार्य क्वारंटाइन के भारत आने की इजाजत होगी।

कोरोना के मामले कम होने पर भारत सरकार ने विदेशी पर्यटकों को देश में आने की दी अनुमति, पर्यटकों को रखना होगा इन बातों का ध्यान
कोरोना के मामले कम होने पर भारत सरकार ने विदेशी पर्यटकों को देश में आने की दी अनुमति, पर्यटकों को रखना होगा इन बातों का ध्यान

Written by Anshumala |Updated : November 16, 2021 2:02 PM IST

देश में पिछले कुछ महीने से कोरोनावायरस के मामलों में गिरावट (Coronavirus in India) दर्ज की गई है, जिससे लोगों के साथ ही सरकार की भी चिंता थोड़ी कम हुई है। नए मामलों में कमी को देखते हुए भारत सरकार ने सोमवार को विदेश से आने वाले पर्यटकों को देश में फिर से प्रवेश की अनुमति (Foreign tourists allowed to enter in India) देने का फैसला किया है। अधिकारियों के अनुसार, विदेशी यात्रियों को देश में आकर क्वारंटाइन में रहने की जरूरत नहीं होगी। सरकार ने यह फैसला तब लिया है, जब देश में कोरोना महामारी की स्थिति 20 महीने के बाद काफी सुधरी है। भारत में यूके, अमेरिका, इजराइल, कुवैत, कोलंबिया, ब्राजील, कनाडा, रूस, ग्रीस और जर्मनी सहित 99 देशों के पूरी तरह से कोरोना का टीका लगवा चुके पर्यटकों को ही प्रवेश की अनुमति दी है। इसके साथ ही अनुमति उन देशों को ही दी गई है, जो भारतीय टीकाकरण प्रमाणपत्र को या डब्ल्यूएचओ (WHO) द्वारा मान्यता प्राप्त टीकाकरण कराए हुए भारतीय यात्रियों को मान्यता दे चुके हैं।

करनी होगी 14 दिनों तक स्वास्थ्य की निगरानी

सरकार का कहना है कि विदेशी पर्यटकों को भारत में आने के बाद 14 दिनों तक अपने स्वास्थ्य की निगरानी करनी होगी। यदि किसी ने कोविड टीके की सिर्फ एक ही डोज ली है, तो उसे एयरपोर्ट या भारत में किसी भी प्रवेश-बिंदु पर आरटी-पीसीआर परीक्षण (RT-PCR Test) के लिए जाना होगा। जब तक रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आ जाती, तब तक 7 दिनों के लिए खुद को घर में ही सीमित रखना होगा। 8वें दिन दोबारा आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही विदेशी पर्यटक भारत के किसी भी कोने में स्वतंत्र होकर घूम सकेंगे।

पॉजिटिव पाए जाने पर रहना होगा होम क्वारंटाइन 

यदि कोई व्यक्ति दूसरे आरटी-पीसीआर परीक्षण में पॉजिटिव पाया जाता है, तो उसे अन्य 8 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन में रहना होगा। इससे पहले, भारतीय अधिकारियों ने विदेशी पर्यटकों को चार्टर्ड उड़ानों के माध्यम से अनुमति दी थी और उन्हें 14 दिनों के लिए घर पर अनिवार्य संगरोध (compulsory quarantine) के लिए जाना पड़ता था, लेकिन अब प्रतिबंधों में ढील दी गई है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

मार्च 2020 में वीजा कर दिए गए थे निलंबित 

मार्च 2020 में सरकार ने सभी विदेशी नागरिकों के वीजा निलंबित कर दिए, क्योंकि कोविड-19 महामारीतेजी से बढ़ रही थी। दिसंबर 2020 में सरकार ने अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, मालदीव, फ्रांस, जर्मनी, यूएई, कतर, बहरीन, अफगानिस्तान, जापान, नाइजीरिया, इराक जैसे 19 देशों के साथ एक 'एयर बबल' या 'एयर कॉरिडोर' योजना शुरू की थी, ताकि भारत में फंसे यात्री अपने देश वापस जा सकें। जो भारतीय इन देशों में फंसे हुए थे, वे भारत लौट सकें। भारतीय अधिकारियों ने अनिवासी भारतीयों (एनआरआई) और ओसीआई (भारत के प्रवासी नागरिक) कार्डधारकों को यहां आने की अनुमति दी।

About the Author

... Read More