सभी भारतवासी के लिए 25 सितंबर से 'प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना', जानें क्या है बदलाव

इस योजना का उद्देश्य गरीब, वंचित ग्रामीण परिवारों और चिन्हित शहरी कामगारों को शामिल करना है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : August 15, 2018 3:25 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 72वें स्‍वतंत्रता दिवस पर आज लाल किले से प्रधानमंत्री 'जन आरोग्य योजना' के दूसरे चरण का ऐलान किया। इस महत्वाकांक्षी 'जन आरोग्य योजना' की शुरुआत 25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय की जंयती पर की जाएगी।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गरीबी रेखा के नीचे रहने वाले लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने के लक्ष्य की पूर्ति इस अभियान से हो सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के स्वास्थ्य सेवा प्रयासों के तहत शुरु होने वाले इस अभियान से 50 करोड़ देशवासियों को लाभ होगा।

प्रधानमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि ‘महज गरीबी के कारण बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ न उठा पाने की मजबूरी को हमें खत्म करना होगा।’ इस योजना का उद्देश्य गरीब, वंचित ग्रामीण परिवारों और चिन्हित शहरी कामगारों को शामिल करना है।

इस योजना में शामिल होने वाले 10 करोड़ से अधिक गरीब परिवारों को सालाना 5 लाख रुपए स्वास्थ्य बीमा का कवर मिलेगा।

25 सितंबर से शुरू होगी योजना 

25 सितंबर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय का जन्मदिवस होता है। इसी दिन से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शुरू की जायेगी। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए का हेल्थ बीमा मिलेगा। यह योजना आयुष्मान भारत योजना के नाम से भी जानी जाती है।

आयुष्मान भारत योजना में उम्र की भी कोई सीमा नहीं है। इसके प्रीमियम का भुगतान केंद्र और राज्य सरकारें करेंगी। केंद्र और राज्य मिलकर इस योजना को लागू करेंगे। इस योजना से उन गरीबों को फायदा मिलेगा जो अपने इलाज का खर्च नहीं उठा सकते हैं। अगर इसके लागु करने की बात की जाय तो इसकी पूरी जिम्मेदारी राज्य सरकारों की होगी।

क्‍या है आयुष्‍मान भारत योजना ?

2018-19 के बजट में आयुष्‍मान भारत योजना की घोषणा की गई थी। इस योजना के तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को 5 लाख रुपए तक के फ्री हेल्थ इंश्योरेंस की सुविधा दी जाएगी। इसमें लगभग सभी गंभीर बीमारियों का इलाज फ्री में किया जायेगा। इलाज के अभाव में किसी की मौत न हो या इलाज हर किसी को मिले और कोई वंचित न रह जाए, इसके लिए योजना में फैमिली साइज और उम्र पर कोई सीमा नहीं लगाई गई है।

चित्रस्रोत-

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.