IND vs AUS :  डेंगू की चपेट में आए Shubman Gill, ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ मैच में खेलने पर बना सस्‍पेंस

ICC World Cup 2023 : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 का कल से आगाज हो गया है। इस बीच भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज शुभमन गिल को लेकर चौंका देने वाली खबर सामने आई है। आइए जानते हैं इस बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated : October 6, 2023 8:48 AM IST

ICC World Cup 2023 : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC World Cup) का आगाज कल से हो गया है। लेकिन इस बीच भारत के लिए बुरी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर शुभमन गिल डेंगू पॉजिटिव हुए हैं। ऐसे में वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं, इस विषय पर सस्पेंस बना हुआ है। खबरों के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट शुक्रवार को कुछ टेस्ट करेगी, जिसके बाद शुभमन गिल के खेलने का फैसला लिया जाएगा। 

भारत के क्रिकेटर शुभमन काफी शानदार बल्लेबाज हैं, ऐसे में ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ मैच से पहले बीमार होना भारत को एक बड़ा झटका लगने के बराबर है। हालांकि, फिलहाल यह कहना मुश्किल  है कि वे पहला मैच खेल पाएंगे या नहीं। मालूम हो कि वर्ल्ड कप को मद्देजनर में रखकर बीसीसीआई की मेडिकल टीम शुभमन गिल की तबियत पर लगातार अपनी नजर रख रही है, ताकि वे वर्ल्ड कप में अपना बेहतरीन प्रदर्शन दे सकें। 

इस साल भारत में वर्ल्ड कप हो रहा है। ऐसे में सभी की नजरें वर्ल्ड कप पर इंडिया के प्रदर्शन पर हैं। रविवार को चेन्नई में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलेगी। ऐसे में स्टार बल्लेबाज का फिट होना बहुत ही जरूरी है। मीड‍िया में आई खबरों के मुताबिक, बीते गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में टीम टीम इंडिया के नेट सेशन में शुभमन गिल नहीं थे। इसके बाद उनके डेंगू के टेस्ट की खबरे सामने आई हैं। फिलहाल उनका इलाज किया जा रहा है। इस खबर के सामने आने के बाद से सभी लोग उनके जल्द से जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं।

डेंगू के लक्षण क्या हैं? - Symptoms of Dengue in Hindi

डेंगू की स्थिति में तेज बुखार के साथ-साथ कई तरह के लक्षण दिखते हैं, जिसके सामने आने के बाद आपको तुरंत ब्लड टेस्ट की जरूरत होती है। आइए जानते हैं इसके कुछ लक्षण

  • आंखों का लाल दिखना
  • आंखं में तेज दर्द सा महसूस होना
  • मांसपेशियों, हड्डियों और जोड़ों में काफी दर्द होना
  • जी मिचलाना और उल्टी लगना
  • ग्रंथियों में सूजन
  • स्किन पर लाल चकत्ते होना
  • बुखार 102 डिग्री से 104 डिग्री तक पहुंचना
  • गंभीर स्थिति में प्लेटलेट्स काउंट काफी ज्यादा गिर जाता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source