... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : October 15, 2018 2:44 PM IST
हवा का स्तर बहुत खराब होने पर किए जा सकते हैं और भी इंतजाम। © Shutterstock
राजधानी दिल्ली में हवा के प्रदूषण से निपटने के लिए इमरजेंसी एक्शन प्लान लागू किया जा रहा है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) ने कहा कि हवा के प्रदूषण को रोकने के लिए सोमवार से इमरजेंसी प्लान लागू किया जाएगा।
खराब स्तर पर पहुंच गई है हवा
हवा की गुणवत्ता बेहद खराब होने का संकेत मिलने के बीच कई कदम उठाए जाने की योजना है। आपात योजना यानी ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के तहत शहर में वायु गुणवत्ता के आधार पर सख्त कदम उठाए जाएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एअर क्वालिटी खराब होने पर कचरा फेंकने वाले स्थानों पर कचरा जलाना रोक दिया जाएगा। ईंट, भट्ठी और उद्योगों में प्रदूषण नियंत्रण के सभी नियमनों को लागू किया जाएगा। हवा की गुणवत्ता 'बहुत खराब' होने पर डीजल से चलने वाली जेनरेटर मशीनों का इस्तेमाल रोक दिया जाएगा। इसके साथ ही ऐसी सड़कों की पहचान करके जहां ज्यादा धूल उड़ती है उन पर पानी का छिड़काव भी किया जाएगा।
यह भी पढ़ेें - वर्ल्ड फूड डे : आपने डस्टबिन में तो नहीं फेंक दिया किसी के हिस्से का निवाला
इसके अलावा अगर हवा की गुणवत्ता 'बहुत बहुत खराब से आपात' श्रेणी में होती है तो कुछ और अतिरिक्त कदम उठाए जाएंगे. दिल्ली में ट्रकों (आवाश्यक सामानों को ढोने वाले ट्रकों को छोड़कर) का प्रवेश रोका जाएगा. सोमवार से हवा की गुणवत्ता के आधार पर ही विभिन्न कदम उठाए जाएंगे।
यह भी पढ़ें – नॉन स्टिक बर्तनों का करते हैं इस्तेमाल, तो यह भी जान लें
तैयार हो रहा है इमरजेंसी एक्शन प्लान
फिलहाल, हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में है लेकिन अधिकारियों का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों में यह बहुत खराब श्रेणी में जा सकती है। प्रदूषण रोकने के नियमों पर नजर रखने के लिए दिल्ली-एनसीआर में 41 टीमों को भी तैनात किया गया है। इमरजेंसी एक्शन प्लान के तहत दिल्ली-एनसीआर में हवा बेहद दूषित होने पर अन्य मौसम संबंधी चेतावनियों की तरह वायु प्रदूषण की आपात स्थिति की चेतावनी जारी की जाएगी।