शरीर में बढ़ती ड्राईनैस की वजह कहीं हीटर तो नहीं, जानें इसके दुष्‍प्रभाव

इलेक्ट्रीक हीटर्स रूम में मौजूद हवा की नमी को सोखकर हवा को ड्राई बना देते हैं। ऐसे में वैसे लोग जो पहले से ही सांस संबंधी किसी तरह की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें सफोकेशन यानी दम घुटने की दिक्कत महसूस होने लगती है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 20, 2019 12:04 PM IST

मौसम बदलने के साथ ही शरीर की जरूरतें और आदतें भी बदलती हैं। इनसे बचने के और संभालने के प्राकृतिक तरीके भी मौजूद हैं। पर जब इनकी बजाए हम कृत्रिम या इलैक्ट्रिक तरीकों का इस्‍तेमाल करते हैं तो शरीर और सेहत पर इसके दुष्‍प्रभाव भी दिखाई देने लगते हैं। पिफर चाहें वह गर्मियों में एयर कंडीशनर का इस्‍तेमाल हो या सर्दियों में रूम हीटर का इस्‍तेमाल। अगर आप भी सेहत और सौंदर्य के कुछ नुकसान महसूस कर रहे हैं तो हो सकता है इसकी वजह यही हो। आइए जानते हैं सर्दियों में हीटर इस्‍तेमाल करने के नुकसान।

यह भी पढ़ें - चाहिए इंस्‍टेंट ग्‍लो, तो इस्‍तेमाल करें केले से बना यह फेस पैक

बिगड़ जाता है तापमान

आप जब एक बार रूम में हीटर या ब्लोअर चलाकर बैठ जाते हैं तो आपके शरीर का तापमान उस हिसाब से खुद को अडजस्ट कर लेता है लेकिन फिर जब आप उस कमरे से बाहर जाते हैं तो फिर से शरीर के तापमान में अचानक से बदलाव होता है। शरीर के तापमान में इस तरह से उतार-चढ़ाव होने पर बीमार पड़ने की आशंका बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें – क्‍यों आ जाता है प्राइवेट पार्ट में कालापन, कैसे करें इसे दूर ?

जिस तरह गर्मी का मौसम शुरू होते ही हम बिना एसी के नहीं रह पाते ठीक उसी तरह सर्दी का मौसम शुरू होते ही ज्यादातर घरों में इलेक्ट्रिक हीटर्स निकल आते हैं। आपने भी बहुत से लोगों को देखा होगा और कई बार आप खुद भी नहाकर बाथरूम से बाहर आते ही हीटर के सामने खुद को गर्म करने में लग जाते हैं। बहुत से लोग तो रातभर हीटर जलाकर ही सोते हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो सर्दियों में हद से ज्यादा इंडोर हीटर का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बुरी खबर है। सर्दियों में इलेक्ट्रिक हीटर यूज करना आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।

यह भी पढ़ें - थकावट से आंखों में आ गई है सूजन, तो करें ये घरेलू उपाय

हो सकती है सांस की परेशानी

इलेक्ट्रीक हीटर्स रूम में मौजूद हवा की नमी को सोखकर हवा को ड्राई बना देते हैं। ऐसे में वैसे लोग जो पहले से ही सांस संबंधी किसी तरह की बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें सफोकेशन यानी दम घुटने की दिक्कत महसूस होने लगती है। इस परेशानी से बचने के लिए आपको हीटर इस्तेमाल करते वक्त रूम में एक बाल्टी भरकर पानी रखना चाहिए। साथ ही हीटर यूज करते वक्त सभी खिड़की-दरवाजे पूरी तरह से बंद नहीं कर देने चाहिए बल्कि थोड़ा बहुत वेन्टिलेशन जरूर रखना चाहिए।

सौंदर्य के लिए भी है नुकसानदायक

जैसे ही आप रूम में इलेक्ट्रीक हीटर ऑन करते हैं हीटर से निकलने वाली गर्म हवा कमरे में मौजूद नमी को पूरी तरह से सोख लेती है जिससे हवा के साथ-साथ आपकी स्किन भी ड्राई हो जाती है। खासतौर पर छोटे बच्चों के लिए ड्राई हवा बेहद नुकसानदेह होती है क्योंकि बच्चों की स्किन सेंसेटिव होती है और हीटर की हवा से उनकी स्किन को नुकसान पहुंचता है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source