हाई बीपी यानी उच्‍च रक्‍तचाप को साइलेंट किलर माना जाता है। इससे शरीर का कोई भी अंग प्रभावित हो सकता है। गर्मी के दिनों में कई बार यह इतना घातक होता है कि इससे जान भी जा सकती है। आइए जानें कि कितना घातक है ब्‍लड प्रेशर का बढ़ना और कैसे किया जाए इससे बचाव। साइलेंट किलर है हाई बीपी विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक दुनिया भर में हर साल हाई ब्‍लड-प्रेशर के चलते 70 लाख मौतें होती हैं। दुनिया का लगभग हर तीसरा व्यक्ति इससे प्रभावित है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि 2025 तक विश्व में