वायु प्रदूषण से बच्चों में बढ़ रहा बीमारियों का खतरा, अपनाएं ये उपाय

दिल्ली में ठंड की शुरूआत में ही बुरा हाल हो गया है। दिल्ली में इस समय प्रदूषण की वजह से सांस लेने में तकलीफ होना शुरू हो गया है।

WrittenBy

Written By: akhilesh dwivedi | Updated : October 26, 2018 10:29 PM IST

वायु प्रदूषण की वजह से लोगों को सिर्फ सांस लेने में परेशानी नहीं होती है, बल्कि इसकी वजह से लोग कई तरह की बीमारियों की चपेट में भी आते हैं। प्रदूषण की वजह सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को होती है। दिल्ली में ठंड की शुरूआत में ही बुरा हाल हो गया है। दिल्ली में इस समय प्रदूषण की वजह से सांस लेने में तकलीफ होना शुरू हो गया है।

एक्सपर्ट्स की माने तो इन दिनों बच्चों में सबसे ज्यादा खतरा रिस्पिरेटरी डिजीज होने का खतरा बढ़ जाता है। रिस्पेरेटरी डिजीज में बच्चों को सांस लेने में परेशानी और पेट में दर्द जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

ये भी पढ़ेंः वायु प्रदूषण से बचना है तो खाने में शामिल करें ये 4 चीजें।

डॉक्टर्स की मानें तो जब वायु प्रदूषण का लेवल इस तरह हो तो बच्चों का विशेष ख्याल रखा जना चाहिए। हवा की वजह से बच्चों को अगर बीमारी लगती है तो उन्हें ठीक होने में बहुत समय लगता है। ऐसे समय में बच्चों को प्रदूषण से दूर रखना सबसे अच्छा माना जाता है।

बच्चों को वायु प्रदूषण से बचने के लिए क्या करें ?

ऐसे समय में सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि आखिर बच्चों को इस प्रदूषण से कैसे बचाया जाय ? ऐसे समय में जो बच्चे सांस की तकलीफ या दमा जैसी बीमारियों से ग्रस्त हैं उनका ख्याल रखना बहुत जरूरी हो जाता है। ऐसे समय में अभिभावकों को चाहिए की उन्हें ज्यादातर प्रदूषण से दूर रखें।

ये भी पढ़ेंः वायु प्रदूषण की वजह से हो सकती है यह गंभीर बीमारी।

एक्सपर्ट्स की मानें तो इन दिनों सुबह और शाम के समय ज्यादा वायु प्रदूषण रहता है। इन दोनों ही समय में बच्चों को बाहर खेलने या टहलने से रोकें। घर के आस-पास पेड़-पौधों को लगांए। घर के अंदर भी हवा को शुद्ध करने वाले पोधों को लगाना चाहिए।