
... Read More
Written By: Atul Modi | Published : June 4, 2022 1:47 PM IST
शुक्रवार को यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री ने कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र को बढ़ते हुए कोविड मामलों को देखते हुए अलर्ट मोड़ पर रखा। इन राज्यों को तेजी से फैल रहे कोविड केसों को देखते हुए स्थिति को कंट्रोल में करने के लिए सख्ती बरतने के लिए कहा। सबसे ज्यादा उछाल महाराष्ट्र के जिलों में जैसे मुंबई, आदि में ज्यादा केस देखने को मिले। 27 मई से दो जून के बीच 2330 नए कोविड मामले देखने को मिले हैं।
6 में से पांच महाराष्ट्र के जिलों में से पिछले हफ्ते के मुताबिक, दोगुने केस देखने को मिले जिसमें सुबोर्बन, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, पालघर आदि जैसे जिले शामिल हैं। पुणे में यह उछाल 1.27 गुना ज्यादा देखने को मिला।
कर्नाटक और बेंगलुरु में एक हफ्ते में 1063 केस देखने को मिले जिसमें से 1.84 प्रतिशत पॉजिटिविटी रेट देखने को मिला। चेन्नई और चेंगलपट्टू जैसे जिलों में यह दर तीन प्रतिशत देखने को मिले।
केरल में भी इस हफ्ते में 4139 कोविड केस देखने को मिले। यह केस 27 मई को देखने को मिले और 3 जून को यह केस 6556 बढ़ गए। इसका मतलब है भारत में 31% नए केस देखने को मिले है। पॉजिटिविटी रेट 5.2% से 7.8% बढ़ गई।
केरल में 14 में से 11 जिलों में कोविड केस बढ़ते हुए देख कर यूनियन हेल्थ मंत्रालय ने इस स्थिति को चिंता की स्थिति घोषित कर दिया।
यूनियन हेल्थ सेक्रेटरी राजेश भूषण का कहना है कि बीमारी के केसों को मॉनिटर करने के लिए सभी हेल्थ फैसिलिटीज को नियमित रूप से चेक करने के लिए सुझाव दिया है।
वीरवार को दो महीनों के गैप के बाद भारत में 4 हजार केसों को दर्ज किया गया। यह केस तब भी देखने को मिल रहे हैं जब भारत की 90% जनसंख्या पूरी तरह वैक्सिनेट हो चुकी है।