चीनी वैक्सीन क्लिनिकल ट्रायल के तीसेर फेज में, 35,000 लोगों ने लगवाया टीका, जल्द उपलब्ध होगी दुनिया को वैक्सीन?

चीन के टीकों के अनुसंधान में बड़ी प्रगति हासिल हुई है, जिससे महामारी की वजह से छाई हुई धुंध छंट रही है। रिपोर्ट के अनुसार, अब तक चीन के 11 कोरोना टीकों का क्लिनिकल परीक्षण शुरू हो चुका है, जिनमें 4 का क्लिनिकल परीक्षण तीसरे चरण में है। मध्य-पूर्व क्षेत्रों के 35,000 लोगों ने चार में से एक चीनी टीका लगाया और सभी लोगों की स्थिति अच्छी है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 28, 2020 9:33 AM IST

China Vaccine Latest Update in Hindi: कोरोनावायरस का संक्रमण (Corona infection) लगातार फैल रहा है। अब तक दुनिया में कोविड-19 (Covid-19 in hindi) के पुष्ट मामलों की संख्या 3 करोड़ से अधिक हो चुकी है। कोरोना महामारी (Corona pandemic) के फैलने के बाद से दुनिया भर के वैज्ञानिक कोविड-19 वैक्सीन तैयार करने में लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। कोरोना के रोकथाम (Coronavirus prevention) के अलावा, टीके का अनुसंधान करना अभी सबके लिए प्राथमिकता बनी हुई है। टीका (Vaccine in hindi) दुनिया की आशा माना जा रहा है, क्योंकि टीका लगाना ही महामारी की रोकथाम के लिए सबसे कारगर उपाय है।

कोविड-19 वैक्सीन बनाने में चीन की स्थिति

कई देशों के वैज्ञानिक कोविड-19 वैक्सीन बनाने में लगे हुए हैं। इसमें चीन भी कहीं से पीछे नहीं है। चीन भी टीका पर अनुसंधान कार्य शुरू कर चुका (China Vaccine Latest Update) है। इसके लिए चीनी वैज्ञानिकों ने कम समय में प्रभावी उपचार और दवाओं को चुना। कम समय में न्यूक्लिक एसिड टेस्ट पूरा किया और दिन-रात रीजेंट की जांच की। अब चीन के टीकों के अनुसंधान में बड़ी प्रगति हासिल हुई है, जिससे कोरोना महामारी के कारण छाई हुई धुंध छंटती सी नजर आ रही है।

चीन के 4 टीके क्लिनिकल परीक्षण के तीसरे फेज में पहुंचे

एक रिपोर्ट के अनुसार, अब तक चीन के 11 कोरोना टीकों का क्लिनिकल परीक्षण शुरू हो चुका है, जिनमें 4 का क्लिनिकल परीक्षण तीसरे चरण में है। चीन की वैक्सीन कंपनियों ने कई देशों के संगठनों के साथ सहयोग समझौता संपन्न किया है। चीनी वैक्सीन का तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण कानून और नियम के अनुसार किया जा रहा है। मध्य-पूर्व क्षेत्रों के 35,000 लोगों ने चार में से एक चीनी टीका लगाया। अब सभी लोगों की स्थिति अच्छी है और कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया नहीं आई। एक अन्य टीके का तीसरे चरण का क्लिनिकल परीक्षण दक्षिण अमेरिका और दक्षिण-पूर्वी एशिया के संबंधित देशों में सुचारु रूप से हो रहा है और स्थिति भी अच्छी है।

क्या चीन देगा दुनिया को सबसे पहले कोविड वैक्सीन?

कोई शक नहीं कि चीनी वैक्सीन का अनुसंधान दुनिया में पहले स्थान पर है। चीनी वैक्सीन सुरक्षित और कारगर है। इसकी उत्पादन क्षमता भी श्रेष्ठ है। अनुमान है कि इस साल के अंत तक चीनी टीकों की सालाना उत्पादन क्षमता 61 करोड़ होगी, जबकि वर्ष 2021 में 1 अरब तक जा पहुंचेगी। ये वैक्सीन नैदानिक परीक्षण के अंतिम चरण को पास होकर बाजार में प्रवेश होंगी। चीन ने कहा है कि चीनी टीके का अनुसंधान पूरा होने और प्रयोग में लाने के बाद इसे वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद बनाया जाएगा, ताकि विकासशील देशों में टीका उपलब्ध कराने में चीन का योगदान किया जा सके।

कनाडा ने कोविड-19 वैक्सीन के 2 करोड़ डोज हासिल करने के लिए इस देश के साथ किया डील

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source