कोरोना के लक्षण दिखने पर टेस्‍ट नहीं कराया तो होगी कानूनी कार्यवाई, जानिए क्‍यों हो रहा है ऐसा

कई लोग ऐसे हैं जिन्हें कोरोना के लक्षण महसूस हो रहे हैं लेकिन वो जांच नहीं करा रहे हैं। सोलन प्रशासन ने कहा है कि अगर कोई ऐसा व्‍यक्ति पाया जाता है तो उस पर कानूनी कार्यवाई होगी।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : May 29, 2021 3:34 PM IST

देशभर में कोरोना संक्रमण बहुत तेजी से फैल रहा है। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलो में कमी देखी जा रही है लेकिन मौत का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा है। लोगों को ये बात समझ नहीं आ रही है कि जब लोग ज्‍यादा संख्‍या में कोरोना संक्रमित नहीं हो रहे हैं तो रोज मरने वालों की संख्‍या कैसे बढ़ रही है? इस स्थिति पर एक्‍शन लेते हुए हिमालच प्रदेश के सोलन प्रशासन (Coronavirus in Solan in hindi) ने यह फैसला लिया है कि अगर किसी व्‍यक्ति को कोरोना के लक्षण महसूस होते हैं और वो कोरोना टेस्‍ट नहीं कराता है तो उस पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी।

जानकारी के मुताबिक सोलन में कोरोना जांच के लिए बहुत कम सैंपल आ रहे हैं जबकि इसकी तुलना में लोग काफी संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन और स्‍वास्‍थ्‍य विभाग ने लोगों से अपील की है कि कोरोना के लक्षण दिखने पर तुरंत टेस्‍ट कराएं। स्वास्थ्य विभाग ने पंचायत स्तर तक लोगों से उनकी जानकारी देने को कहा है जिनमें कोरोना के लक्षण दिख रहे हैं लेकिन वो जांच नहीं करा रहे हैं। अगर कोई व्‍यक्ति ऐसा मिलता है तो उस पर एक्‍शन लिया जाएगा। विभाग का कहना है कि सोलन में मई की शुरुआत में रोज 1500 सैंपल जांच के लिए आते थे लेकिन 18 मई के बाद से ये नंबर लगभग 1000 तक पहुंच गया है।

लोग क्‍यों नहीं करा रहे हैं जांच?

अस्‍पतालों की बदत्‍तर हालत किसी से छिपी नहीं है। लोगों के मन में ये डर है कि अगर वो टेस्‍ट के बाद पॉ‍जिटिव आते हैं तो उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती होना होगा। अस्‍पतालों में मरीजों की दुर्दशा और बेडों की किल्‍लत को देखते हुए लोग जांच कराने से डर रहे हैं। जबकि विभाग का कहना है कि लोग कोरोना लक्षण दिखने पर भी जांच नहीं करवा रहे हैं और बीमार होने पर अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। जिसके चलते मौत का आंकड़ा बढ़ रहा है।

हिमालच प्रदेश में 7 जून तक बढ़ गया है लॉकडाउन (Lockdown extended in Himachal Pradesh)

हिमालच प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर ने लॉकडाउन को लेकर घोषणा करते हुए कहा है कि राज्‍य में लॉकडाउन को 7 जून तक बढ़ा दिया गया है। क्‍योंकि हिमालच में कोरोना की स्थिति कंट्रोल में है इसलिए 31 मई से कोरोना कर्फ्यू मे थोड़ी छूट दी जा रही है। अभी तक दुकानें केवल 8-11 बजे तक खुल रही थी लेकिन 31 मई से दुकानें सुबह 9 बजे से दिन के 2 बजे तक खुली रहेंगी। यानि कि दुकानों के खुलने के समय को 3 घंटे से 5 घंटे तक बढ़ा दिया है। हिमाचल में सरकारी ऑफिस सप्ताह में पांच दिन 30 फीसदी कर्मचारियों के साथ खुलेंगे। शैक्षणिक संस्थान और सार्वजनिक परिवहन 5 जून तक बंद रहेंगे।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source