मुंबई में कोरोना के बढ़ते मामलों को देख 31 दिसंबर तक स्कूल रहेंगे बंद, जानिए मुंबई में कितने हैं मामले

बृहन्मुंबई नगर निगम ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर शुक्रवार को सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य सरकार ने पहले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को 23 नवंबर से और बाद में छोटी कक्षाओं को खोलने की अनुमति दी थी।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : November 20, 2020 5:01 PM IST

बृहन्मुंबई नगर निगम ने कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए एहतियात के तौर पर शुक्रवार को सभी स्कूलों को 31 दिसंबर तक बंद रखने का आदेश दिया है। एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि राज्य सरकार ने पहले कक्षा 9वीं से 12वीं तक के स्कूलों को 23 नवंबर से और बाद में छोटी कक्षाओं को खोलने की अनुमति दी थी। लेकिन कोरोना के नए मामलों और दिवाली के बाद होने वाली मौतों को देखते हुए बीएमसी ने 31 दिसंबर तक उस आदेश को लागू न करने के खिलाफ फैसला किया है।

corona

साथ ही राज्य सरकार ने स्थानीय जिला प्रशासनों को कोविड-19 को लेकर जमीनी स्तर के आधार पर उनके अधिकार क्षेत्र में आने वाले स्कूल-कॉलेजों को फिर से खोलने का निर्णय लेने की जिम्मेदारी दी है। तब तक सभी स्कूल वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कक्षाएं लेते रहेंगे।

कोरोना प्रकोप शुरू होने के बाद से ही देश में मुंबई सबसे ज्यादा प्रभावित हुई है। यहां 10,627 मौतें हुईं और 2,72,455 मामले सामने आए। अब यहां राज्य और नागरिक प्राधिकरण ने दूसरी लहर की आशंका जताई है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source