
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : February 3, 2021 3:20 PM IST
स्वास्थ्य विभाग को मिले कुल बजट में से 35 हजार करोड़ रुपये सिर्फ वैक्सीन पर खर्च करने की बात कही है।
हमारे देश में कोरोना के खिलाफ वैक्सीन (Corona Vaccine In India)अभियान पिछले 16 जनवरी से शुरू हो चुका है। आज की तारीख में लाखों लोग कोरोना की वैक्सीन लगा चुके हैं। यह तो सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस ने देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में काफी तबाही मचाई है। इसके अलावा कोरोना ने भारत के हेल्थ सेक्टर और अस्पतालों की भी पोल खोल कर रख दी है। इसी को ध्यान में रखते हुए 1 फरवरी को देश में जो बजट पेश हुआ है उसमें वित्त मंत्रालय ने हेल्थ सेक्टर को काफी प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य विभाग को मिले कुल बजट में से 35 हजार करोड़ रुपये सिर्फ वैक्सीन पर खर्च करने की बात कही है। बजट में यह बात सुनते ही अफवाहों का बाजार गर्म होने लगा है। हर किसी के दिमाग में यही बात आ रही है कि आखिर बजट में वैक्सीन (Budget 2021) के लिए मिले 35 हजार करोड़ का क्या होगा? क्या भारत में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) फ्री में मिलने वाली है? भारत के किन राज्यों में कोरोना वैक्सीन फ्री में मिल सकती है? क्यों गरीबों को कोरोना वैक्सीन के लिए कोई छूट मिल सकती है? अगर इस आर्टिकल में जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब-
बजट में कोरोना वैक्सीन के लिए 35 हजार करोड़ रुपये की बात सुनते ही हर कोई यह दावा कर रहा है कि भारत में कोरोना वैक्सीन फ्री में मिल सकती है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन सिंह (Health Minister Harsh Vardhan) ने कहा है कि लोग कोरोना वैक्सीन से संबंधित किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। बता दें कि 2 जनवरी को सभी राज्यों में वैक्सीन का ड्राई रन किया गया था। ऐसे में हर्षवर्धन खुद कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन का निरीक्षण करने के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल (Guru Teg Bahadur (GTB) hospital) पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में कोरोना की वैक्सीन फ्री में मिलेगी। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। इसलिए इस खबर को सच मानना फिलहाल के लिए सही नहीं होगा।
केंद्र सरकार की घोषणा से पहले ही कई राज्य सरकारें अपने स्तर पर कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को फ्री में देने का ऐलान कर चुकी हैं। अभी तक 8 राज्य ऐसे हैं जहां के मुख्यमंत्रियों ने अपने राज्य में कोरोना की फ्री वैक्सीन देने का ऐलान कर दिया है। इन 8 राज्यों में सबसे पहला नंबर राजधानी दिल्ली का है।
1. दिल्ली- दिल्ली में केजरीवाल सरकार करोनो वैक्सीन को फ्री में उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री केजरीवाल का कहना है कि अगर केंद्र सरकार मुफ्त में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) नहीं देती है तो वो अपने राज्य में फ्री में वैक्सीन देंगे।
2. पश्चिम बंगाल- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अपने राज्य में कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) को फ्री में देने का ऐलान किया है। CM का कहना है कि उनके राज्य में हेल्थ वर्कर्स के अलावा करेक्शनल होम ऐंड डिजास्टर मैनेजमेंट कर्मचारियों, होमगार्ड्स, पुलिस और सिविल डिफेंस वालंटियर्स को वैक्सीन फ्री में दी जाएगी।
3. पंजाब- पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री भी राजय में कोरोना वैक्सीन को फ्री में देने का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति अस्पताल में वैक्सीन लगाने के लिए आएगा उसे फ्री में वैक्सीन दी जाएगी।
4. बिहार- बिहार की नीतिश कुमार की सरकार भी राज्य में कोरोना वैक्सीन को मुफ्त में उपलब्ध कराएगी। हालांकि नीतिश कुमार ने विधानसभा चुनाव से पहले ही इस बात की घोषणा की थी कि यदि वह सत्ता में आएंगे तो राज्य के हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन फ्री में दी जाएगी।
5. उत्तर प्रदेश- हालांकि उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक राज्य में कोरोना वैक्सीन के फ्री में मिलने को लेकर कोई औपचारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा था कि सभी लोगों को कोरोना वैक्सीन (Corona Vaccine) फ्री में दी जाएगी।
6. मध्य प्रदेश- मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार भी गरीबों को कोरोना वैक्सीन फ्री में देने का ऐलान कर चुकी है। शिवराज ने कुछ समय पहले एक ट्वीट में कहा था कि जैसे ही कोरोना वैक्सीन आएगी, राज्य के हर व्यक्ति को फ्री में मुहैया कराई जाएगी। हालांकि अब उस ट्वीट को डिलीट कर यह कहा गया है कि सिर्फ राज्य के गरीब लोगों को कोरोना वैक्सीन फ्री में मिलेगी।
7. तमिलनाडु- तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ई पलानीस्वामी ने भी कोरोना वैक्सीन को फ्री में देने की बात कही है। हालांकि अभी तक इस पर कोई नई घोषणा नहीं हुई है।
8. केरल- केरल में भी हर व्यक्ति को कोरोना वैक्सीन फ्री में मिलेगी। केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ने दिसंबर महीने में कहा था कि राज्य का कोई भी व्यक्ति कोरोना की वैक्सीन (Corona Vaccine) लगाएगा तो उससे कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा। सभी को कोरोना वैक्सीन फ्री में मिलेगी।