सफर करते समय इन बातों का रखें ध्यान!

सोच-समझकर तस्वीरें लें और स्थानीय समुदाय के प्रति सम्मान का भाव रखें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Published : March 13, 2018, 1:43 AM

हर देश के अपने नियम-कायदे और रिवाज होते हैं, जिससे यात्री अनजान भी हो सकते हैं, हालांकि यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की यह जिम्मेदारी है कि वह उस देश के प्राकृतिक पर्यावरण को संरक्षित करने में सहयोग दें।

'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने जिम्मेदार यात्री बनने के संबंध में ये टिप्स दी हैं :

*  लोकल होटल में रहने से आप न केवल वहां की पारंपरिक चीज़ों और माहौल का अनुभव बेहतर तरीके से कर पाएंगे, बल्कि स्थानीय कारोबारियों को भी इसका फायदा पहुंचेगा, जो मेहमानों  को उस जगह की खूबसूरती का दीदार कराके अपना घर चलाते हैं।

* वाइल्डलाइफ कुछ खास देशों, जगहों पर घूमने का एक प्रमुख आकर्षण होता है। वाइल्ड सफारी का लुत्फ उठाने के दौरान इस बात का भी ध्यान रखें कि वन्यजीवों के साथ सेल्फी लेने से वे डर भी सकते हैं और इंसानों का खाना जानवरों को खिलाना उनकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। स्थानीय वाइल्डलाइफ और उसके आसपास के परिवेश का सम्मान करें।

* किसी शहर को जानने और उसकी पारंपरिक चीजों से वाकिफ होने के लिए स्थानीय बाजारों से खरीदारी करना अच्छा होगा, इससे स्थानीय दुकानदारों को भी लाभ होगा और आपके पास कुछ प्यारी, अनोखी यादगार चीजें होंगी।

* जब हम पानी के बिल का भुगतान नहीं करते हैं, तो इसकी अहमियत को नजरअंदाज कर बेहिसाब पानी गिराते हैं और स्थानीय पर्यावरण पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा इस बारे में नहीं सोचते हैं, इसलिए दांत ब्रश करने के दौरान टैप (नल ) बंद रखें और नहाने के समय भी ज्यादा पानी न गिराएं।

* स्थानीय गाइड के साथ दर्शनीय स्थलों की यात्रा करने से न सिर्फ आप उस जगह के बारे में ज्यादा जान पाएंगे बल्कि एक तरह से गाइड को उसकी फीस कमाने में  मदद भी करेंगे, जिनका काम पर्यटकों को अपने क्षेत्र के दर्शनीय स्थलों, संस्कृति से परिचित करा कर अपनी नौकरी और घर चलाना है।

* स्थानीय भाषा की थोड़ी-बहुत जानकारी होना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इससे आप स्थानीय लोगों से बात कर सकते हैं और आप वहां के लोगों का भरोसा जीत सकते हैं, और आपको कुछ खास इलाकों में जाकर वहां की संस्कृति को अच्छी तरह से समझने में भी मदद मिलेगी।

* पैकिंग करते समय केवल वही चीज़ें रखें जो ज़रूरी हैं। सूटकेस में ऐसे कपड़े पैक करें जो उस देश के माहौल, मौसम व संस्कृति के मद्देनजर ठीक हों। डिस्पोजेबल वस्तुओं की पैकिंग करने से बचें, जिन्हें रिसाइकल नहीं किया जा सकता।

* सोच-समझकर तस्वीरें लें और स्थानीय समुदाय के प्रति सम्मान का भाव रखें। इस बात का ध्यान रखें कि आपने स्थानीय लोगों की जो तस्वीरें ली हैं, उससे वे खुश और संतुष्ट हों।

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.