कोरोना से लड़ने के लिए नाईपर ने तैयार की हर्बल टी, दिन में 3 बार पीने की दी सलाह

नाईपर ने कोविड-19 (Covid-19) संक्रमण से लड़ने के लिए शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर हर्बल चाय  (Immunity Booster Tea) पेश की है।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : June 24, 2020 10:59 AM IST

Immunity Booster Tea : कोरोनावायरस (Coronavirus Pandemic) महामारी से लड़ने के लिए राष्ट्रीय औषधीय शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (नाईपर) ने  कई सुरक्षा उपकरण, मास्क और सैनिटाइज़र जैसे कई उत्पाद पेश किए हैं। अब इस संस्थान द्वारा कोविड-19 संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने के लिए इम्यूनिटी बूस्टर हर्बल चाय  (Immunity Booster Tea) पेश की है।

इसे लेकर रसायन एवं  मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा, कोविड-19 (COVID-19) के इलाज के लिए अबतक कोई प्रभावी दवा या वैक्सीन बाजार में उपलब्ध नहीं है, इसलिए इस महामारी के काल में इम्यूनिटी को (Immunity Booster Tea) मजबूत करना बहुत ही जरूरी है। ताकि हमारा शरीर किसी भी तरह के संक्रमण से आसानी से लड़ सकें और खुद को सुरक्षित रख सकें।

इस बात को ध्यान में रखते हुए नाईपर, मोहाली के प्राकृतिक उत्पाद विभाग ने यह हर्बल चाय विकसित की है। इस चाय के सेवन से रोग-प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। यह हर्बल टी (Immunity Booster Tea) हमारे शरीर के प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को बेहतर बनाती है। इसका इस्तेमाल कोविड-19 के खिलाफ एक निवारक उपाय के रूप में किया जा सकता सके।

किन चीजों से तैयार की गई है ये हर्बल टी?

इस हर्बल टी को 6 स्थानीय जड़ी-बूटियों जैसे- अश्वगंधा, गिलोय, मुलेठी, तुलसी और ग्रीन टी से तैयार किया गया है। इसमें इन जड़ी-बूटियों को सावधानीपूर्वक निर्धारित अनुपात में मिलाया गया है। इसे इम्यूनिटी बढ़ाने, संवेदी अपील, तैयार करने में आसानी और स्वीकार्य स्वाद को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

शोधकर्ताओं के अनुसार, इस चाय को दिन में 3 बार पीया जा सकता है। बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी यह चाय सुरक्षित है। इम्यूनिटी बूस्ट करने के साथ-साथ यह चाय आपके गले को आराम देगी। साथ ही यह चाय शरीर को मौसमी फ्लू की समस्याओं से लड़ने में मदद करेगा।

इस चाय में शामिल जड़ी-बूटियों के अन्य फायदे

अश्वगंधा

अश्वगंधा में छिपे सेहत लाभ (Ashwagandha Benefits) इतने हैं कि यह हर छोटी से छोटी और बड़ी से बड़ी समस्याओं का इलाज करता है। इसके सेवन से इम्यूनिटी बूस्ट होने के साथ-साथ कई फायदे होते हैं। सेक्स पावर कमजोर लोगों के लिए रामबाण औषधि है। इसके सेवन से अर्थराइटिस और डाइजेशन की समस्या से आप ठीक हो सकते हैं। इसके साथ ही इसके कई अन्य फायदे होते हैं।

मुलेठी

मुलेठी एक पावरफुल जड़ी बूटी है जिसका इस्तेमाल भारतीय आयुर्वेद और हर्बल चिकित्सा में बहुत लंबे समय से किया जा रहा है। इस जड़ी बूटी से आपको कई स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह आपके बालों और त्वचा के लिए भी लाभदायक है। इन सभी स्वास्थ्य लाभों के अलावा इस जड़ी बूटी को मोटापे को रोकने के लिए भी जाना जाता है। सबसे बड़ी बात इससे आपके शरीर का बीएमआई इंडेक्स प्रभावित हुए बिना बॉडी फैट कम करने में मदद मिलती है।

तुलसी का पत्ता

सुबह खाली पेट तुलसी के पत्ते खाने से प्रतिरक्षा शक्ति में वृद्धि, तनाव कम होना, पाचन स्‍वास्‍थ्‍य, मधुमेह नियंत्रित होना और हृदय स्‍वस्‍थ्‍य रहता है। आयुर्वेद के अनुसार, तुलसी छोटी से लेकर कई गंभीर बीमारियों को दूर करने में सहायक होती है।

गिलोय

आयुर्वेद में गिलोय का सेवन कई रोगों में किया जाता है। बरसात के मौसम में होने वाली वायरल, मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया में गिलोय का सेवन किया जाता है. गिलोय कब खाना चाहिए इसकी जानकारी हर किसी को होनी चाहिए। आयुर्वेदिक हर्बल औषधि होने की वजह से गिलोय के फायदे (Giloy Benefits) ज्यादा हैं। मच्छर की वजह से होने वाली बीमारियों में गिलोय खाना लाभदायक (Giloy Benefits) होता है। गिलोय के औषधीय गुण (Ayurvedic Giloy Benefits) की वजह से इसे आयुर्वेद में अमृत वटी भी कहा जाता है।

दिल्ली सरकार ने लिया बड़ा फैसला, होम आइसोलेशन में कोरोना रोगियों को देगी ऑक्सी पल्स मीटर और ऑक्सीजन की सुविधा

Patanjali Coronil Tablet: एक सप्ताह में कोरोनिल से होगा कोरोना का इलाज, जानिए कीमत, खुराक और कहां मिलेगी दवा

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source