दिल्ली-एनसीआर समेत इन राज्यों में अगले 6 दिन चलेगी लू, अलर्ट जारी, जानें हीटवेव से बचाव के उपाय

Heatwave Alert In Delhi: दिल्ली समेत कई राज्यों में 9 अप्रैल तक हीटवेव की चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि दिल्ली में तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

WrittenBy

Written By: priya mishra | Published : April 5, 2025 10:46 AM IST

IMD Heatwave Alert: देशभर में तापमान दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है। कई राज्यों में आने वाले दिनों के लिए हीटवेव अलर्ट जारी कर दिया गया है। दिल्ली-एनसीआर में भी भीषण गर्मी का कहर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से 4.4 डिग्री अधिक है। वहीं, न्यूनतम तापमान 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले छह दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में लू चल सकती है और अधिकतम तापमान 39 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इस दौरान लोगों को भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए सावधानी बरतने और ज्यादा देर तक धूप में रहने से बचने की सलाह दी है।

अगले 6 दिनों तक लू और गर्मी का प्रकोप

आईएमडी ने आने वाले दिनों में कई राज्यों में हीटवेव की चेतावनी जारी की है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लिए अलर्ट जारी करते हुए बताया गया है कि 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक हीटवेव की स्थिति देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राज्यों में अगले छह दिनों में अधिकतम तापमान दो से चार डिग्री बढ़ने की संभावना है। इसके अलावा, दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी हीटवेव की स्थिति देखने को मिलेगी।

कैसे करें लू से बचाव?

  • तेज धूप में घर से बाहर निकलने से बचें।
  • खुद को हाइड्रेट रखने के लिए पानी, लस्सी, छाछ, शिकंजी, नारियल पानी और ओआरएस जैसे तरल पदार्थ का सेवन करते रहें।
  • बाहर जाते समय अपने मुंह और सिर को किसी सूती कपड़े या स्कार्फ से ढक कर निकलें।
  • धूप में बाहर जाते समय छाता लेकर निकलें।
  • दिनभर में कम से कम 3-4 लीटर पानी पिएं।
  • कैफीन और अल्कोहल पेय का सेवन करने से भी बचें क्योंकि ये आपको डिहाइड्रेट करते हैं।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source