
अंजू रावत
अंजू रावत एक अनुभवी हेल्थ, फिटनेस, रिलेशनशिप, ब्यूटी और लाइफस्टाइल लेखक हैं, जिन्हें इन विषयों पर लिखने ... Read More
Written By: Anju Rawat | Published : December 30, 2025 10:57 AM IST
नया साल आने वाला है और इस मौके पर ज्यादातर लोग कहीं-न-कहीं घूमने का प्लान करते हैं। वैसे भी इस बार नए साल पर लॉन्ग वीकेंड पड़ रहा है, ऐसे में ऑफिस वर्कर हों या कॉलेज गोइंग्स, सभी न्यू ईयर पर घूमने का प्लान बना रहे होंगे। इस मौके पर ज्यादातर लोग पहाड़ों का रूख करना पसंद करते हैं। लेकिन, इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तर और पूर्वी भारत के बड़े हिस्सों में घना कोहरा और ठिठुरती ठंड का अलर्ट जारी किया है। कई क्षेत्रों में शीत लहर की भी संभावना है, इसलिए कोई भी प्लान करने से पहले मौसम की जानकारी जरूर लें।
IMD के अनुसार, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 31 दिसंबर से 1 जनवरी 2026 तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कड़ाके की ठंड और कोहरा छाया रहने का अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद धुंध धीरे-धीरे साफ होने लगेगी और मौसम में भी बदलाव देखने को मिलेगा। दिल्ली और एनसीआर 31 दिसंबर तक रेड अलर्ट पर है।
IMD ने पहाड़ी इलाकों को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। दरअसल, न्यू ईयर के मौके पर ज्यादातर लोग पहाड़ी क्षेत्रों में ही जाना पसंद करते हैं। लेकिन, आईएमडी के अनुसार इन क्षेत्रों में 5 जनवरी 2026 तक कड़ाके की ठंड रहने वाली है। वहीं, अगर असम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर की बात करें, तो यहां 3 जनवरी तक के लिए अलर्ट जारी किया गया है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।