दिल्ली-यूपी और राजस्थान में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी, अगले 3 दिन में इतना पहुंच जाएगा तापमान

Heatwave Yellow Alert: तापमान लगातार बढ़ रहा है। गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। अप्रैल महीने में लोगों को मई-जून की गर्मी याद आ गई है। इतना ही नहीं, इस बार IMD ने अप्रैल में हीटवेव की चेतावनी भी दी है।

दिल्ली-यूपी और राजस्थान में गर्मी को लेकर येलो अलर्ट जारी, अगले 3 दिन में इतना पहुंच जाएगा तापमान

Written by Anju Rawat |Updated : April 7, 2025 12:54 PM IST

Heatwave in Delhi UP: भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। इस बार अप्रैल महीने में ही गर्मी ने लोगों का जीवन मुश्किल कर दिया है। इस बार अप्रैल महीने की गर्मी ने मई-जून के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। दिल्ली और यूपी समेत भारत के कई राज्यों में तापमान लगातार बढ़ रहा है। इसी गर्मी के बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भी कुछ राज्यों में येलो अलर्ट जारी कर दिया है। आईएमडी ने आने वाले 3-4 दिनों में भीषण गर्मी और हीटवेव की चेतावनी दी है। आईएडी के अनुसार, आने वाले दिनों में गंभीर लू का प्रकोप (Heatwave) देखने को मिलेगा।

40 पार हो सकता है तापमान

भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों में येलो अलर्ट जारी किया है। कहा जा रहा है कि दिल्ली और यूपी समेत राजस्थान में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। इस दौरान हीटवेव को लेकर भी चेतावनी दी गई है। IMD ने दिल्ली, गुजरात और राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव की स्थिति रहने का पूर्वानुमान बताया है।

heatwave alert (1)

Also Read

More News

इन राज्यों में हीटवेव का अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिन लोगों को गर्मी से परेशान करने वाले हैं। इन दिनों में गंभीर लू चल सकती है। मौसम विभाग ने दिल्ली, यूपी, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में भीषण गर्मी का पूर्वानुमान लगाया है। इन राज्यों में आने वाले दिनों में हीटवेव का प्रकोप देखने को मिलेगा। हालांकि, पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है। यानी पहाड़ी क्षेत्रों को इस भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

TRENDING NOW

हीटवेव येलो अलर्ट में कैसे रखें अपना ध्यान?

  1. हीटवेव के येलो अलर्ट में आपको खुद का ध्यान जरूर रखना चाहिए। गर्मी से बचने के लिए हल्के रंग के कपड़े पहनें।
  2. गर्मी में ढीले और सूती कपड़े पहनने चाहिए।
  3. बाहर निकल रहे हैं, तो गर्मी से बचने के लिए छाता और कैप आदि का इस्तेमाल करें।
  4. सीधा सूरज के संपर्क में आने से बचें। इससे डिहाइड्रेशन हो सकती है।
  5. गर्मी से खुद को बचाने के लिए पानी जरूर पिएं। आपको रोजाना 8-10 गिलास पानी जरूर पीना चाहिए। साथ ही, नींबू पानी और नारियल पानी को भी डाइट का हिस्सा बनाएं।
  6. हल्का खाना खाएं। ज्यादा तला-भुना और मसालेदार खाने से परहेज करें।

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशन उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरू की जानी चाहिए।