देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, यहां जानें बीमारीयों से बचने के लिए हीटवेव में क्या करना चाहिए और क्या नहीं
देश के कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट, यहां जानें बीमारीयों से बचने के लिए हीटवेव में क्या करना चाहिए और क्या नहीं
भारतीय मौसम विभाग ने देश के कई हिस्सों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। हीटवेव के दौरान बीमारियां न हो इसके लिए यह जानना जरूरी है कि इस दौरान क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
Written By: Ashu Kumar Das | Published : May 20, 2026 9:08 AM IST
हीटवेव में बीमारियों का खतरा कई गुणा ज्यादा हो जाता है।
दिल्ली, यूपी, महाराष्ट्र, बिहार समेत देश के विभिन्न हिस्सों में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के कई इलाकों में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस के ऊपर जा चुका है और मई के आखिरी दिनों तक यह आंकड़ा 50 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही भारतीय मौसम विभाग ने अगले 6 दिनों तक लगातार लू चलने के लिए 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है। विभाग का कहना है कि दिल्ली-NCR समेत पूरे उत्तर भारत में अगले कई दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना बेहद कम है। गर्मी में तेज धूप और अत्यधिक तापमान शरीर पर बुरा असर डालते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा गर्मी के कारण लू लगना, डिहाइड्रेशन, चक्कर आना, सिरदर्द, कमजोरी और हीट स्ट्रोक जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति थोड़ी सी भी लापरवाही बरतना सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में हम सबका यह जानना बहुत जरूरी है कि हीटवेव में बीमारियों से बचाव के लिए हमें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।
heatwaves (file photo)
हीटवेव में बीमारियों से बचाव के लिए क्या करें?
आयुष मंत्रालय द्वारा जारी की गई एडवाइजरी में कहा गया है कि हीटवेव के दौरान बीमारियों से बचने के लिए रोजाना 3 लीटर पानी पीना बहुत जरूरी है। गर्मी में शरीर से पसीने के जरिए पानी तेजी से निकलता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। पानी पीने के लिए प्यास लगने का इंतजार बिल्कुल न करें।
हीटवेव के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए नींबू पानी, नारियल पानी, छाछ, ORS और फलों का जूस पिएं। इस प्रकार के ड्रिंक्स में इलेक्ट्रोलाइट्स की भी पर्याप्त मात्रा पाई जाती है, जो शरीर को अंदर से हाइड्रेट रखने में मदद करती है।
हीटवेव के दौरान ढीले और हल्के रंग के सूती कपड़े पहनने की कोशिश करें। ढीले और सूती कपड़े शरीर को ठंडा रखने में मदद करते हैं।
गर्मी में बाहर जाते समय छाता, टोपी, गमछा या सनग्लास का इस्तेमाल करें। कोशिश करें कि दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर न निकलें। इस दौरान धूप सबसे ज्यादा तेज होती है। घर में कोई छोटा बच्चा है तो उसे गर्मी में बिल्कुल भी बाहर न भेजें।
हीटवेव के दौरान ज्यादा तेल, मसाले वाला खाना खाने से बचें। गर्मियों में जहां तक संभव हो घर पर बना हुआ ताजा खाना ही खाएं।
हीटवेव के कारण लोगों को चक्कर आने की परेशानी होती है (Image AI Generated)
हीटवेव में कभी भी खाली पेट धूप में घर से बाहर न निकलें। खाली पेट घूप में बाहर जाने से कमजोरी और चक्कर आने का खतरा बढ़ सकता है।
हीटवेव के दौरान पेट से जुड़ी परेशानी न हो इसके लिए कैफीन युक्त चीजें जैसे चाय, कॉफी, कोल्ड कॉफी जैसी चीजों से दूरी बनाकर रखें। कैफीन शरीर को अंदर से डिहाइड्रेट कर सकता है।
गर्मी में ज्यादा तेल और मसाले वाला खाने से बचें। ऐसा खाना शरीर का तापमान बढ़ा सकता है और दस्त व उल्टी का कारण बन सकता है।
तेज धूप में भारी एक्सरसाइज या मेहनत करने वाला काम करने से बचें। इससे हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है।
ज्यादा तापमान में आपको तेज बुखार, बेहोशी, उल्टी, चक्कर या सांस लेने में परेशानी हो रही है, तो इसे इग्नोर करने की बजाय इस बारे में तुरंत अपने डॉक्टर से बात करें और इलाज करवाएं।
Disclaimer: हीटवेव के दौरान थोड़ी सी सावधानी आपको कई गंभीर बीमारियों से बचा सकती है। सही खानपान, पर्याप्त पानी और धूप से बचाव गर्मियों में आपको स्वस्थ रखने में मदद कर सकती है।
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.