मुझे दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं : राजकुमारी संतोषी

संतोषी ने कहा, मैं नियमित जांच के लिए नानावती अस्पताल गया था।

WrittenBy

Written By: Agencies | Published : March 1, 2018 5:14 PM IST

फिल्म-निर्माता राजकुमार संतोषी ने गुरुवार को कहा कि वह अब ठीक हैं और उन्हें दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने अफवाहों का खंडन करते हुए यह भी स्पष्ट किया कि उन्हें नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

संतोषी ने कहा, "मैं ठीक हूं और मुझे दिल से जुड़ी कोई बीमारी नहीं है। मैं नियमित जांच के लिए नानावती अस्पताल गया था। चिंता व्यक्त करने के लिए धन्यवाद। यह मेरे लिए काफी मायने रखता है।"

उनके प्रवक्ता ने आईएएनएस से कहा कि संतोषी को बुधवार शाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शानिवार सुबह तक वह चिकित्सकों की निगरानी में रहेंगे। वह यहां नियमित जांच के लिए पहुंचे हैं।

निर्देशक राजकुमार संतोषी 'घायल' , 'दामिनी', 'अंदाज अपना अपना', 'घातक, 'पुकार', 'द लेजेंड ऑफ भगत सिंह' और 'फटा पोस्टर निकला हीरो' जैसी हिट फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

राजकुमार संतोषी की तबियत बिगड़ने की ख़बर आते ही लोग परेशान हो गए। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिग्गज़ अभिनेत्री श्रीदेवी का अचानक निधन हो गया। शुरुआत में ख़बर आयी कि श्रीदेवी को कार्डियाक अरेस्ट हुआ, बाद में जांच पड़ताल में बताया गया कि श्रीदेवी की मौत की वजह पानी में डूबना थी। बॉलीवुड और श्रीदेवी के फैंस अभी सभी सदमे में हैं। अचानक मशहूर फिल्मकार राजकुमार संतोषी को दिल की बीमारी होने का पता लगने पर लोगों परेशान हो उठे।

दरअसल संतोषी श्रीदेवी के अंतिम विदाई कार्यक्रम में शामिल हुए थे। उसके कुछ ही घंटो बाद उन्हें सीने में तेज़ दर्द हुआ और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल नानावटी हॉस्प‍िटल में उन्हें भर्ती कराया गया।

स्रोत -IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Facebook.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.