कोरोना की चौथी लहर का खौफ: मुंबई का आईआईटी बना कोविड हॉटस्पॉट, 30 पॉजिटिव मरीज़ पाए गए

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 1134 नए कोरोना वायरस के मामलों को दर्ज किए गया। फरवरी के बाद से मामलों में सबसे अधिक तेज़ी देखी गई। जिनमें से 3 लोगों की मौत भी हो गई।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : June 4, 2022 1:24 PM IST

कोविड 19 की चौथी लहर से सबको डर लग रहा है और चिंता का माहौल बना हुआ है। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे कोविड 19 में कुछ बदलाव देखा गया है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के संक्रमण के लिए परीक्षण किए गए हैं। पीटीआई ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया है कि पिछले कुछ दिनों में तीस लोगों में कॉविड 19 के पॉजिटिव मामले देखने को मिले हैं लेकिन ये मामले इतने हानिकारक नहीं थे। इसलिए उन्होंने उन्हे अलग कर दिया है। संस्थान ने अपनी किसी भी सुविधा को बंद नहीं किया है। संस्थान ने अपनी किसी भी गतिविधि को भी बंद नहीं किया है।

आईआईटी बॉम्बे, मुंबई के पवई इलाके में एक बहुत बड़ा संस्थान है जिसमें महाराष्ट्र और मुंबई में कोविड 19 के संक्रमण को पिछले कुछ दिनों में लगातार बढ़ता देखा गया है। मुंबई में पिछले 24 घंटो में 700 से ज्यादा मामलों को नोट किया है जोकि फरवरी 2022 के बाद सबसे ज्यादा हैं।

मुंबई में कोविड के मामले

महाराष्ट्र में शुक्रवार को 1134 नए कोरोना वायरस के मामलों को दर्ज किए गया। फरवरी के बाद से मामलों में सबसे अधिक तेज़ी देखी गई। जिनमें से 3 लोगों की मौत भी हो गई।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि कोविड 19 के मामलों की संख्या 12 प्रतिशत बढ़ी और इनकी संख्या 5000 का आंकड़ा पार कर गई। राज्य में यह संख्या बढ़कर 78,90,346 हो गई और मरने वालों की संख्या 1,47,864 हो गई।

24 फरवरी को नोट किए गए 1182 मामले हर रोज बढ़ने वाले मामलों में सबसे अधिक थे। गुरुवार को नोट किए गए 1045 मामलों में आने वाली एक बड़ी छलांग थी जिसमें एक व्यक्ति की मौत भी शामिल हैं।

मुंबई में नए मामले सामने आए जबकि बीड और पुणे जिलों से मौत देखने को मिली हैं।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source