... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : September 19, 2018 8:53 PM IST
मीठे के साथ पानी पीने की आदत वाले लोगों को टाइप-2 डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ता है। © Shutterstock
आप मीठा खाने के बेहद शौकीन हैं और मीठा खाने के तुरंत बाद ही पानी पी लेते हैं, तो फिर आपकी यह आदत अच्छी नहीं है। दरअसल, जब आप मीठा खाने के तुरंत बाद ही पानी पी लेते हैं, तो इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ने लगता है। ऐसे में बेहतर होगा कि आप मीठा खाने के बाद पानी न ही पिएं, इससे आपका शुगर लेवल मेंटेन रह सकता है। इस बात का उन लोगों को ज्यादा ध्यान रखना चाहिए जिनका शुगर लेवल बॉर्डर लाइन पर आ गया है और जिन्हें हो सकता है भविष्य में डायबिटीज होने का खतरा हो।
इसे भी पढ़ें- नियमित करेंगे ये 5 आसन, तो डायबिटीज रहेगा कंट्रोल में
यह चौंकाने वाली बात साउथ अमेरिका के सूरीनाम में हुई एक रिसर्च में सामने आई है। इस रिसर्च में 2 अलग समूह के साथ एक्सपेरिमेंट किया गया था जिसमें एक समूह को मीठा खिलाने के तुरंत बाद पानी पिलाया गया और दूसरे समूह को मीठा खाने के बाद पानी नहीं पिलाया गया था। इसके परिणाम में मीठा खाने के साथ पानी पीने वालों का ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ने लगा था। हालांकि, दोनों ही समूह ने एक ही मात्रा में मीठी चीज खाई थी।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज है, तो बेफिक्र होकर खाएं ये फल
इस बारे में वैज्ञानिकों का कहना है कि ‘हमेशा ही मीठे के साथ पानी पीने की आदत वाले लोगों को टाइप-2 डायबिटीज का खतरा तेजी से बढ़ता है।’ इसके अलावा रिसर्च में भी ये कहा गया है कि ‘पानी के साथ शरीर में ग्लूकोज तेजी से अब्जॉर्ब होता है। वहीं, अगर मीठा खाने के आधे घंटे बाद पानी पिया जाए तो इससे खतरा टल जाता है इसलिए आप मीठा खाने के बाद पानी पीने से खुद को रोकिए। इसके लिए आप जब भी मीठा खाएं तो उसके बाद कुछ नमकीन जरूर खा लें। इससे आपको पानी पीने का ज्यादा मन नहीं करेगा। इसके अलावा मीठा खाने के बाद कुल्ला जरूर करें।
इसे भी पढ़ें- डायबिटीज को करना है कम, तो बस दो दिन कीजिए यह काम
इसके साथ ही इससे बचने के लिए कोल्ड कॉफी और मिल्क शेक की जगह जूस पिएं। आपको जब भी मीठा खाने का मन करे तो आप फलों का जूस लें। इसके अलावा आपको अगर मीठा खाने के बाद पानी पीने का मन हो तो मुंह में पानी को लेकर बाहर निकाल दें।