क्‍या आप भी बहुत गर्म चाय पीते हैं, तो इसके नुकसान भी जान लें

एकदम गर्म चाय पीने से हो सकता है गले का कैंसर, सेहत के लिए बहुत खतरनाक हो सकती है आपकी यह आदत।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 24, 2019 7:14 PM IST

विशेषज्ञ कहते हैं कि चाय कप में डलने के कम से कम पांच मिनट बाद पीनी चाहिए। अगर आप कप में डलते ही गर्म गर्म चाय पीने के आदी है तो आपकी यह आदत आपके गले और खाने की नली के लिए बहुत जोखिम भरी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - वजन कम करना है तो डायट में शामिल करें मैकाडामिया नट्स

गलत है आदत

चाय अक्‍सर गर्म ही पी जाती है और इसमें कोई दो राय नहीं है कि गर्मागर्म चाय पीने का अपना ही मजा होता है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो जायके तक तो ठीक है, लेकिन सेहत के लिहाज से यह सही नहीं है। चाय के कप में आने के कम से कम चार से पांच मिनट बाद इसे पीना सेहत के लि‍ए सही माना जाता है।

यह भी पढ़ें -नशे की गिरफ्त में भारतीय युवा, तनाव के साथ बढ़ रही है इनफर्टिलिटी की समस्‍या

बढ़ जाता है खतरा

ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में भी यह बात सामने आ चुकी है कि ज्यादा गर्म चाय पीने से खाने की नली का या गले का कैंसर होने का खतरा आठ गुना तक बढ़ जाता है। इस बात की तस्दीक इससे भी की जा सकती है कि ईरान में चाय बहुत अधिक पी जाती है, जबकि वहां के लोग सिगरेट और तंबाकू का सेवन भी नहीं करते थे, लेकिन उनमें इसोफेगल कैंसर की शिकायत बहुत पाई गई। इसके पीछे कारण तेज गर्म चाय थी जो गले के टिशूज को नुकसान पहुंचाती है। चाय को आंच से उतारने के दो मिनट के भीतर पीने वालों को कैंसर का खतरा उन लोगों से पांच गुना बढ़ जाता है, जो चार या पांच मिनट के बाद पीते हैं।

यह भी पढ़ें – नौ घंटे सर्जरी कर निकाला गया 12 किलो का ट्यूमर

रिसर्च के बाद हुआ यह तय

इस बात की रिसर्च के लिए करीब पचास हजार लोगों चुना गया था और उन पर हुए अध्ययन के बाद ये बात सामने आई। विशेषज्ञों के अनुसार चाय पीने और कप में डालने के बीच कम से कम पांच मिनट का अंतर होना चाहिए।

यह भी पढ़ें – शराब की बढ़ती लत ‘मेंटल इलनेस’ का भी हो सकती है संकेत, रहें सावधान

और भी कई बीमारियों का है खतरा

याद रखिए गर्म चाय पीने से एसिडीटी, अल्सर, और पेट से जुड़ी तमाम बीमारियां हो सकती हैं। केवल गर्म चाय ही नहीं, कोई चीज हो इतनी गर्म हो जो पेट की शेल्षा झिल्ली को प्रभावित करती है और उससे पेट से जुड़ी तमाम बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए याद रखें कि चीजें इतनी ही गर्म खानी चाहिए जिससे मुंह और गला ही नहीं, पेट भी न जले।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.