अगर आपको भी है स्‍मोकिंग की लत, तो जल्‍दी दिखने लगेंगे बूढ़े

डेढ़ लाख लोगों पर की गई रिसर्च में यह सामने आया है कि जो लोग स्मोकिंग करते हैं वे अपनी उम्र से पंद्रह-बीस साल ज्यादा दिखते हैं, असामयिक मौतों का एक बड़ा कारण स्मोकिंग की लत है।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : January 24, 2019 3:39 PM IST

स्मोकिंग के खतरे से संबंधित एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिसर्च में बताया गया है कि जो लोग स्मोकिंग करते हैं उन पर उम्र का असर दोगुना तेजी से होता है। रिसर्च में कहा गया है कि स्मोकिंग करने वाले अपने वास्तविक उम्र से 20 साल बड़े दिखते हैं। मनुष्‍यों में क्रोनोलॉजिकल और बायोलॉजिकल दो तरह की उम्र होती है। बॉयोलॉजिकल उम्र से इस बात का पता चलता है कि व्यक्ति कैसा दिखता है, जबकि क्रोनोलॉजिकल उम्र इस बात की सूचक है कि व्यक्ति कितने सालों से जीवित है।

यह भी पढ़ें - नशे की गिरफ्त में भारतीय युवा, तनाव के साथ बढ़ रही है इनफर्टिलिटी की समस्‍या

डेढ़ लाख लोगों पर किया गया शोध

यह रिसर्च लगभग 1.5 लाख लोगों पर किया गया है। इसमें पाया गया कि स्मोकिंग करने वालों की बॉयोलॉजिकल एज उनकी क्रोनोलॉजिकल एज से दोगुनी से भी अधिक थी। 10 में से 7 स्मोकिंग करने वाले व्यक्ति जो 30 साल से कम उम्र के थे वे 40 से 50 साल के लग रहे थे। वहीं, रिसर्च में यह पाया गया कि जो लोग स्मोकिंग नहीं करते थे ऐसे 62 प्रतिशत लोगों की उम्र में कोई बदलाव नहीं देखा गया।

यह भी पढ़ें – शराब की बढ़ती लत ‘मेंटल इलनेस’ का भी हो सकती है संकेत, रहें सावधान

'साइंटिफिक रिपोर्ट्स' मैग्जीन में प्रकाशित इस रिसर्च में पाया गया है कि स्मोकिंग के जितने नुकसान अभी तक मालूम हैं इससे भी कई ज्‍यादा खतरनाक नुकसान इसके हो सकते हैं। इसमें कहा गया है कि स्मोकिंग से कैंसर, कार्डियोवैस्कुलर बीमारी होती है और यह शरीर के आंतरिक सिस्टम को बेहद नुकसान पहुंचाती है।

यह भी पढ़ें - टीनएज में पी शराब, तो हो सकते हैं ये नुकसान : शोध

असामयिक मौत का बड़ा कारण

स्मोकिंग के कारण दुनियाभर में लोगों की असामयिक मौतें हो रही हैं। ब्रिटेन में स्मोकिंग लोगों की मौत का सबसे बड़ा कारण बन गया है। वहां हर साल लगभग 1.20 लाख लोग इसके कारण काल के गाल में चले जाते हैं। अमेरिका में हालात और भी खराब है। वहां स्मोकिंग के कारण हर साल 4.80 लाख लोगों की मौत हो जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.