ताेे दिमाग का ये हिस्‍सा करता है ज्‍यादा खाने को प्रेरित

मादक पदार्थो की लत के लिए जिम्‍मेदार है दिमाग का यह हिस्‍सा।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : July 18, 2018 3:54 PM IST

बहुत ज्यादा खाने वाले मोटापाग्रस्त लोगों में हाइपोथैलेमस में दिमाग की कोशिकाओं का एक छोटा समूह खाने को नियंत्रित करने का एक आशाजनक लक्ष्य हो सकता है। शोधकर्ताओं ने कहा कि 'ओरेक्जिन' न्यूरॉन्स को पहले पाया गया है कि वह कोकीन सहित कई मादक पदार्थो की लत के लिए जिम्मेदार है। ओरेक्जिन न्यूरॉन्स को रासायनिक संदेशवाहक के तौर पर नामित करते हैं, जिनका इस्तेमाल दिमाग की दूसरी कोशिकाओं के साथ संचार के लिए होता है।

अमेरिका के न्यूजर्सी विश्वविद्यालय के गैरी एस्टोन-जोंस ने कहा, "खाने के विकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण लक्षण जैसे कि नियंत्रण खोने की भावना, यह मादक पदार्थो की लत की प्रेरक प्रवृत्ति से मेल खाती है।"

यह भी पढ़ें - फल-सब्जियों के छिलके भी हैं काम के, भरपूर पोषण के लिए ऐसे करें इस्‍तेमाल

एस्टन-जोंस ने कहा, "चूंकि ओरेक्जिन तंत्र मादक पदार्थ की लत की तरफ इशारा करता है, हमने बार-बार खाने के कारण होने वाले बदलाव को समझने के लिए इसे लक्षित किया।"

स्रोत: IANS Hindi.

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source