
... Read More
Written By: Anshumala | Published : February 13, 2019 1:34 PM IST
इन बातों और अहसासों से जानें यू आर इन लव? © Shutterstock.
कल यानी 14 फरवरी को ''वेलेंटाइन डे'' है। यह दिन दिल में छिपे प्यार को जाहिर करने का दिन है। हालांकि, कुछ लोगों को यह समझने में काफी वक्त लग जाता है कि जो उन्हें अच्छा लगने लगा है, क्या उससे वाकई उन्हें प्यार है? क्या यही वह लड़की या लड़का है, जिससे अपने दिल की बात को कहना ठीक रहेगा। अपने प्यार को जाहिर करना ठीक रहेगा। उसे अपना जीवनसाथी बनाना ठीक रहेगा। यदि आपको भी समझ नहीं आ रहा है कि आपको प्यार हुआ है या कुछ और है, तो आप कुछ अहसासों, बातों और हावभाव से पहचान सकते हैं कि यह प्यार है या कुछ और...
इन बातों से जानें कि आपको प्यार हुआ है
– आपको जो पसंद है, उसका ख्याल हर समय आता है। रात में सोते समय, सुबह उठते ही नींद की खुमारी में भी उनका ही ख्याल आए। उनसे मिलने के लिए दिल बेताब रहे। तो समझ लीजिए, आप इश्क में पड़ गए हैं।
– उनसे मिलना, बातें करना अच्छा लगने लगे। हर वक्त मिलने की बेकरारी रहे। तब समझें यू आर इन लव।
– हर समय उनके आने का इंतजार रहता है। उनसे मिलने की एक कसक-सी रहती है। जब लगने लगे कि उनके बिना जिंदगी वीरान है। कहीं भी मन न लगे।
– उनके लिए कुछ भी करना आपको एक अनकही खुशी दे जाए।
वेलेंटाइन डे पर देकर ये खास तोहफा, करें अपने प्यार का इजहार
– कुछ महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं और उस दौरान भी ध्यान किसी खास पर जाकर रुक जाए।
– जब भीड़ में भी आप तन्हा महसूस करें, क्योंकि वो आपके आसपास नहीं है।
– जब कभी आपके साथ कुछ खास हो और आपको महसूस हो कि काश! वो भी मेरे साथ होता या होती। कहने का अर्थ ये है कि आप जब ये चाहने लगें कि आपके हर एहसास या खुशी के पल में वो शख्स भी आपके साथ हो, तो समझ लें आपको प्यार हो गया है।
– आप दुनिया को ऐसी खूबसूरत जगह समझने लगें, जहां किसी के साथ, किसी के लिए खुशी से रह सकते हैं।
– जब किसी की नजरें आपके लिए बेकरार रहती हैं। वो नजर आपको ऐसे देखती है कि आप पर सब कुछ न्योछावर कर दे।
– जब आप अपने बारे में कम और उनकी पसंद-नापसंद का ख्याल अधिक रखें। उनकी खुशियों के लिए आप अपनी खुशियों को कुर्बान करने लगें, तो बॉस इसे ही तो प्यार कहते हैं।
- जब आपको उसकी खूबियों के साथ उसकी कमियां भी अच्छी लगने लगें और आप उसमें किसी सुधार की चाह किए बगैर उसे उसी रूप में स्वीकारने को तैयार हों।