Monkeypox in india: जल्द आएगी मंकीपॉक्स वैक्सीन? ICMR ने 29 फार्मा कंपनियों को चुना

आईसीएमआर ने मंकीपॉक्स वैक्सीन व जांच की किट बनाने के लिए पुणे में स्थित अपने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी के सहयोग के लिए फार्मा कंपनियों को आमंत्रित किया। वहां से मिली 31 एप्लीकेशन में से अभी 29 का चुनाव किया जा चुका है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : August 15, 2022 2:28 PM IST

कोरोना के बाद अब दुनिया में मंकीपॉक्स का डर बना हुआ है। जहां दुनिया पहले ही कोरोना से जूझ रही थी, ऊपर से कई देशों में मंकीपॉक्स के कारण भी स्थिति खराब होती जा रही है। 75 से ज्यादा देशों में फैल चुके मंकीपॉक्स के दुनियाभर में लगभग 19000 सामने आ चुके हैं। हालांकि, अभी भारत में स्थिति खराब तो नहीं हुई है, लेकिन दूसरे देशों का हालत देखते हुए भारत के स्वास्थ्य विभाग पहले से ही अलर्ट पर हैं और इस संक्रमण से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानी आईसीएमआर ने मंकीपॉक्स के लिए वैक्सीन और जांच की किट (डायग्नोस्टिक किट) तैयार करने के प्रोग्राम के रूप में 29 कंपनियों को शॉर्टलिस्ट किया है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि शायद अब मंकीपॉक्स वैक्सीन और जांच की किट तैयार करने में ज्यादा समय न लग पाए। इन कंपनियों को वास्तव में आईसीएमआर के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरलॉजी (NIV) पुणे के सहयोग के लिए चुना गया है।

जून में किया था स्ट्रेन को अलग

आईसीएमआर के शोधकर्ताओं ने जून में मंकीपॉक्स के पहले वायरस स्ट्रेन को अलग किया था। इसपर कंपनियों मंकीपॉक्स वैक्सीन बनाने व इन-विट्रो डायग्नोस्टिक किट तैयार करने के प्रति रुचि जानने के लिए भी आमंत्रित किया गया था। लाइवमिंट पर पब्लिश की गई जानकारी के मुताबिक आईसीएमआर को सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया, बायोलॉजिकल ई, हाफकिन इंस्टीट्यूट और मुंबई व इंडियन इम्यूनोलॉजिकल इंस्टीट्यूट से एप्लीकेशन प्राप्त हुई।

आईसीएमआर की मिली थी 31 एप्लीकेशन

एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि हमें फार्मा कंपनियों से 31 एप्लीकेशन मिली हैं। शुक्रवार को हुई मीटिंग के अनुसार हमने 31 में से 29 कंपनियों को चुना है। हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि ये सभी कंपनियां इस प्रोजेक्ट का हिस्सा होंगी। आईसीएमआर के साथ कॉलेबोरेशन से पहले उनके दस्तावेजों और अनुभव की जांच की जाएगी।

सभी जांच करने में लग सकता है समय

अधिकारी ने बताया कि सभी कंपनियों के दस्तावेजों और अनुभव की जांच की जाएगी, जिसमें समय लग सकता है। वहीं 8 फार्मा कंपनियों ने मंकीपॉक्स वैक्सीन बनाने के लिए अपनी एप्लीकेशन दी है, जबकि 23 कंपनियों की रुचि टेस्टिंग किट बनाने में है।

भारत में मंकीपॉक्स की स्थिति

भारत में मंकीपॉक्स संक्रमण के 10 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें 5 मामले केरल और 5 मामले दिल्ली में पाए गए हैं। अमेरिका की सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के अनुसार दुनियाभर में मंकीपॉक्स के लगभग 19000 हजार मामले मिल चुके हैं। हालांकि, मंकीपॉक्स से निपटने के लिए स्मॉलपॉक्स वैक्सीन का इस्तेमाल किया जा रहा है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source