ICMR ने बताया ये 5 कैटेगरी के लोग बच जाएंगे डेल्‍टा वेरिएंट से, जानिए स्‍टडी में किन्‍हें बताया सेफ

Who is safe from Delta variants: स्‍टडी में शोधकर्ताओं ने कहा कि कोरोना से रिकवर हो चुके वो लोग जिन्‍होंने वैक्‍सीन की एक या दोनों डोज ले ली है उन्‍हें डेल्‍टा वेरिएंट का कम खतरा है।

WrittenBy

Written By: Rashmi Upadhyay | Updated : July 8, 2021 10:25 AM IST

भारत को बुरी तरह से नुकसान पहुंचा चुकी कोरोना वायरस की दूसरी लहर अब नए वेरिएंट के साथ हमला कर रही है। देश लगभग दूसरी लहर से उभर चुका है और लोगों की लाइफ पहली की तरह नॉर्मल होने लगी है। लेकिन डेल्‍टा के बढ़ रहे मामलों ने एक बार फिर से सावधान कर दिया है। हालांकि अभी तक डेल्‍टा के बारे में पूरी तरह से रिसर्च नहीं हुई है लेकिन अब तक जो भी स्‍टडी हुई हैं उनमें यही कहा गया है कि डेल्‍टा वेरिएंट ज्‍यादा खतरनाक और संक्रामक होने वाला है। ऐसे में लोगों के मन में ये सवाल है कि डेल्‍टा वेर‍िएंट का ज्‍यादा खतरा (Who Is More At Risk Of Delta Variant) किन लोगों को है और कौन लोग हैं जो डेल्‍टा से सुरक्षित (Who is safe from Delta variants) रह सकते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने एक स्‍टडी कर बताया है कि कुछ लोग हैं जिन्‍हें डेल्‍टा वेरिएंट का ज्‍यादा खतरा नहीं है। तो पढ़ते हैं ICMR की पूरी रिसर्च-

coronavirus update

कौन लोग हैं जो डेल्‍टा से सुरक्षित (Who is safe from Delta variants)

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा की गई स्‍टडी में शोधकर्ताओं ने कहा कि कोरोना से रिकवर हो चुके वो लोग जिन्‍होंने वैक्‍सीन की एक या दोनों डोज ले ली है उन्‍हें डेल्‍टा वेरिएंट का कम खतरा है। स्‍टडी के अनुसार 5 कैटेगरी में आने वाले लोग डेल्‍टा वेरिएंट से कम संक्रमित हो सकते हैं। उनमें हैं-

  • जिन्‍होंने वैक्‍सीन की 1 डोज ली हो,
  • जिन्‍होंने वैक्‍सीन की दोनों डोज लगा ली हो,
  • कोरोना से रिकवर हो चुके लोग और 1 वैक्‍सीन लगा ली हो,
  • कोरोना से रिकवर हो चुके लोग और दोनों वैक्‍सीन लगा ली हो,
  • कोविड से जंग जीत चुके लोग

ऐसे लोग उन लोगों की तुलना में सुरक्षित हैं जो कोरोना से अभी तक संक्रमित नहीं हुए हैं और वैक्‍सीन की 1 भी डोज नहीं लगाई है।

किसे है डेल्‍टा वेरिएंट ज्‍यादा खतरा? (Who Is More At Risk Of Delta Variant)

पब्लिक हेल्थ इंग्लैंड का दावा है कि 95% मामलों में कम उम्र के लोगों, जिन्‍होंने कोरोना वैक्‍सीन नहीं लगाई है या जिन्‍होंने सिर्फ वैक्‍सीन की 1 डोज ली है ऐसे लोगों को डेल्‍टा वेरिएंट से संक्रमित होने का ज्‍यादा खतरा होता है। इसके अलावा जिन लोगों को पहले से कोई गंभीर बीमारी है वो भी डेल्‍टा से संक्रमित हो सकते हैं। डाटा के अनुसार फरवरी की शुरुआत और मिड जून तक अंदाजा लगाया गया है कि डेल्‍टा वेरिएंट के 92,029 मामले दर्ज हुए हैं जिसमें से 82,500 ऐसे लोग थे जिनकी उम्र 50 साल से ज्‍यादा थी और उन्‍होंने कोरोना वैक्‍सीन नहीं लगाई थी। डेल्‍टा वरिएंट के कारण 50 साल की उम्र से ज्‍यादा 117 लोगों की मौत हुई है। डाटा के अनुसार डेल्‍टा व‍ेरिएंट के कारण 8 ऐसे लोगों की मौत भी हुई है जिनमें से 6 लोग 50 साल की उम्र से कम के थे और उन्‍होंने वैक्‍सीन नहीं लगाई थी, जबकि 2 लोगों ने वैक्‍सीन की 1 डोज ले रखी थी।

डेल्‍टा और कोरोना के अन्‍य वेरिएंट से कैसे बचें? (How To Avoid Other Variants Of Delta And Corona)

  • जब भी बाहर जाएं डबल मास्‍क लगाएं।
  • आपकी उम्र 18 साल ऊपर है तो जल्‍द से जल्‍द वैक्‍सीन लगवाएं।
  • वैक्‍सीन ही एक ऐसा तरीका है जो वायरस के खिलाफ इम्‍युनिटी जुटा सकता है।
  • कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर जागरुक रहें और जरूरी एहतियात बरतें।
  • सोशल डिस्‍टेंसिंग मेनटेन रखें और सेनिटाइजर का यूज करें।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source