Coronavirus in India: आईसीएमआर का दावा, भारत में कोरोनावायरस के मामले मध्य नवंबर तक अपने शीर्ष पर होंगे

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्चर का कहना है कि भारत में कोरोनावायरस के मामले (Coronavirus cases) अक्टूबर से लेकर मध्य नवंबर तक अपने शीर्ष पर होगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : June 16, 2020 7:51 AM IST

ICMR and Coronavirus: कोरोनावायरस के कुल मामलों में अब भारत (Coronavirus in india) विश्व स्तर पर चौथे नंबर पर आ गया है। इससे ऊपर अमेरिका, रूस, ब्राजील है। भारत में लगातार कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 332,424 और मरने वालों की संख्या 9520 हो चुकी है। लगातार तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्चर (ICMR) ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि अभी कोरोना का खतरा टलने वाला नहीं है।

भारत में कोविड-19 का प्रकोप और इससे जुड़ी चुनौतियां अभी आने वाले चार-पांच महीने से पहले खत्म नहीं होने वाली हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्चर का कहना है कि भारत में कोरोनावायरस का संक्रमण (Coronavirus infection) अक्टूबर महीना से लेकर मध्य नवंबर तक लगातार बढ़ सकता है। आईसीएमआर ने पहले भी कोरोना के फैलाव को लेकर पूर्वानुमान किया था, लेकिन ये अनुमान ढाई महीने अधिक है। आईसीएमआर के अनुसार, (ICMR and Coronavirus) लॉकडाउन में ढील देने से मामले तेजी से बढ़ सकते हैं। पहले की तुलना में यह 34 से 76 दिनों तक बढ़ गया है। पहले आईसीएमआर ने मिड जुलाई तक कोरोनावायरस के संक्रमण में तेजी रहने की बात कही थी, जिसके बाद स्थितियों और हालात में सुधार होने लगेगी।

फिलहाल, अपने नए अध्ययन में ICMR ने कहा है कि अक्टूबर और मिड नवंबर तक कोरोना संक्रमण अपने शीर्ष (Peak) पर होगा। इस बात का अंदाजा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (चंडीगढ़) और नेशनल कोविड-19 टास्कफोर्स ऑपरेशंस रिसर्च ग्रुप ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखकर अनुमान लगाया है।

Corona Vaccine: चीनी कंपनी सिनोवैक बायोटेक का दावा, कोरोना वैक्सीन के शुरुआती परिणाम आए पॉजिटिव, जल्द पा सकेंगे खतरनाक वायरस पर काबू

आईसीएमआर (ICMR and Coronavirus in hindi) द्वारा किए गए अध्ययन में यह बात सामने आई है कि लॉकडाउन की वजह से कोविड-19 (Covid-19) के मामलों में 69 % से लेकर 97 % तक की कमी आई है। लॉकडाउन जब से लागू है देश में कोरोना महामारी से प्रत्येक एक हजार पर 1.6 लोगों की मौत हुई है। आईसीएमआर ने यह भी कहा है कि देश में वेंटिलेटर सिर्फ सितंबर महीने के तीसरे सप्ताह तक के लिए ही उपलब्ध है, उसके बाद पूरी संभावना है कि हालात बिगड़ जाए।

WHO new guidelines for mask : फेस मास्क संबंधित डब्लूएचओ ने दिए नए सुझाव और दिशा निर्देश, जरूर करें फॉलो

Hand Sanitizer in Car: क्या कार में हैंड सैनिटाइजर रखना सुरक्षित है? जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

एंटीवायरल दवा रेमडेसिवीर का प्रभाव कोरोना संक्रमित लंगूरों पर दिखा पॉजिटिव, शुरू हुआ संक्रमित मरीजों पर भी दवा का परीक्षण

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source