Protein Supplements ही नहीं ये फूड्स भी हैं हेल्थ के लिए खराब, हेल्दी रहने के लिए ICMR ने जारी की डाइटरी गाइडलाइंस

गाइडलाइंस में सख्ती से मना किया है कि मसक्यूलर बॉडी बनाने के लिए लोग प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन ना करें।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 10, 2024 3:12 PM IST

New Dietary Guidelines by ICMR: प्रोटीन सप्लीमेंट्स के सेवन और उसके साइड-इफेक्ट्स (protein supplements side effects) से जुड़ी चर्चाओं के बीच ICMR ने खान-पान से जुड़ी नयी गाइडलाइंस जारी की हैं। इन गाइडलाइंस में बताया गया है कि लोग मसक्यूलर बॉडी बनाने के लिए प्रोटीन सप्लीमेंट की जगह किन चीजों का सेवन कर सकते हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की इकाई नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन (NIN) ने गाइडलाइंस में सख्ती से मना किया है कि मसक्यूलर बॉडी बनाने के लिए लोग प्रोटीन सप्लीमेंट का सेवन ना करें। साथ ही बीमारियों से बचने और स्वस्थ रहने के लिए कई तरह के फूड्स से परहेज की भी सलाह दी गयी है। यहां पढ़ें गाइडलाइंस (ICMR Guidelines) की पूरी लिस्ट-

प्रोटीन सप्लीमेंट से बचें

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने बॉडी बनाने के लिए लिए जाने वाले प्रोटीन पाउडर और सप्लीमेंट्स के सेवन से परहेज की सलाह दी है।

खाने में नमक और चीनी की मात्रा भी बहुत कम करने पर जोर दिया गया है।

प्रोसेस्ड और अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड्स खाने से भी मना किया गया है।

एनआईएन ने कहा कि अधिक मात्रा में और लंबे समय तक प्रोटीन पाउडर का सेवन करने सेहड्डियों में मिनरल्स कम हो सकते हैं। इसी तरह इन चीजों के सेवन से किडनी फेल होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

इतनी मात्रा में फैट जरूरी

इन गाइडलाइंस में कहा गया कि डेली डाइट में केवल 5 फीसदी हिस्सा शक्कर होना चाहिए। जबकि, 30 प्रतिशत तक एनर्जी इंटेक के लिए फैट वाली चीजें खा सकते हैं। लेकिन, इससे अधिक मात्रा में फैट लेना हानिकारक हो सकता है।

ये हेल्दी अनाज खाएं

डाइट को संतुलित बनाने के लिए मिलेट्स, साबुत अनाज का सेवन इतनी मात्रा में करें कि उससे 45 प्रतिशत तक एनर्जी प्राप्त हो सके। वहीं, दाल, बींस और मीट से 15 फीसदी तक कैलोरी ले सकते हैं।

इसके अलावा बाकी कैलोरीज या शक्ति के लिए सूखे मेवे, नट्स, फलों और सब्जियों के अलावा दूध का सेवन कर सकते हैं।

फूड लेबल पढ़ें

एजेंसी की तरफ से लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गयी है। हेल्दी इटिंग के लिए सबसे पहले फूड लेबल पढ़ने की आदत अपनाएं। किसी भी तरह के पैकेटबंद फूड का सेवन करने से पहले उसका फूड लेबल पढ़ें और उसमें मिलायी गयी चीजों के बारे में जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.