hamburger icon
A
Read in English

आईसीएमआर ने दूसरे देशव्यापी सीरो सर्वे का काम किया पूरा, अंतिम चरण में सर्वे के विश्लेषण का काम

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने देश में दूसरे सीरो सर्वे (Sero Survey) का काम पूरा कर लिया है। ये सर्वे कोविड-19 के फैलाव (Spread of Covid-19) की पहचान करने में मदद करेगा।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 20, 2020 10:35 PM IST

Spread of Covid-19 in Hindi: जब से देश में कोरोनावायरस का प्रसार (Coronavirus spread) हुआ है, इसे लेकर कई सीरो सर्वे कराए जा चुके हैं। इधर, इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने देश में दूसरे सीरो सर्वे (Sero Survey) का भी काम पूरा कर लिया है। ये सर्वे कोविड-19 के फैलाव (Spread of Covid-19) की पहचान करने में मदद करेगा। इस सीरो सर्वे के विश्लेषण का काम अब अंतिम चरण में है। आईसीएमआर ने कहा कि दूसरे सीरो सर्वे के अध्ययन की तुलना एक सप्ताह पहले प्रकाशित किए गए पहले सर्वेक्षण के परिणामों से की जाएगी।

पिछले सर्वेक्षण से संबंधित कंटेनमेंट जोन के निष्कर्ष राज्य अधिकारियों से साझा करता रहा है। पिछले सर्वे के कंटेनमेंट जोन के परिणाम राज्य सरकारों को बता दिए गए थे। इस बीच, आईसीएमआर ने ये भी कहा कि राज्यों ने आईसीएमआर के साथ मिलकर क्षेत्र और शहर विशिष्ट सर्वेक्षण भी किए हैं।

आईसीएमआर के महानिदेशक डॉ. बलराम भार्गव ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि सितंबर के अंत तक दूसरे सीरो सर्वे के परिणाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे। दूसरा राष्ट्रीय सीरो सर्वे का काम लगभग पूरा हो चुका है। हमने 70 में से 68 जिलों में अभ्यास पूरा कर लिया है और विश्लेषण जारी है। सितंबर के अंत तक हमारे पास परिणाम आ जाएंगे।

पिछले सर्वेक्षण में पता चला था कि भारत में मई की शुरुआत तक 64 लाख कोरोनावायरस (Corona patient) रोगी थे। आईसीएमआर ने पिछले देशव्यापी सीरो सर्वे के परिणाम का प्रकाशन 11 सितंबर को किया था।

अमेरिकी शोध के अनुसार, कैंसर से पीड़ित लोगों को किए जाने वाले कुछ इलाज कोरोना से मृत्यु का जोखिम बढ़ा सकते हैं

क्या आयोडीन सॉल्यूशन से नाक-मुंह धोने से 15 सेकंड में मर सकता है कोरोनोवायरस? जानिए सच्चाई