Hyderabad Fungal Infection: अब हैदराबाद में कोविड मरीज़ों में दिखे जानलेवा फंगल इंफेक्शन के लक्षण, डॉक्टरों ने बताया इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय

हैदराबाद में डॉक्टर्स को ऐसे  कोविड 19 पॉजिटिव  मरीजों का पता चला है जिनमें, श्लेष्मा रोग, घातक फंगल संक्रमण देखा गया है। (Hyderabad Fungal Infection)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 10, 2021 10:40 PM IST

Hyderabad Fungal Infection : तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक नये प्रकार के फंगल इंफेक्शन का पता चला है जो कोरोना संक्रमण से ठीक हो रहे लोगों में देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, एक प्रमुख स्वास्थ्य सुविधा वाले अस्पताल, कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स (Continental Hospital, Hydrabad) के डॉक्टर्स को ऐसे  कोविड 19 पॉजिटिव  मरीजों का पता चला है जिनमें, श्लेष्मा रोग, घातक फंगल संक्रमण देखा गया है। सोमवार को अस्पताल ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को बताया कि पिछले 3 से 4 हफ्तों में अस्पताल में इस संक्रमण के साथ कुल 5 मरीज आए। (Hyderabad Fungal Infection in Hindi)

डॉक्टरों द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक, इसके पीछे लंबी अवधि तक अस्पताल में भर्ती रहना और कोविड 19 ट्रीटमेंट इस्तेमाल किए जाने वाले कॉर्टिकोस्टेरॉइड्स से कोविड मरीज़ों की रोग-प्रतिरोधक प्रणाली (Immune System) कमज़ोर हो सकती है। इससे श्लेष्मा जैसे संक्रमण की आशंका बढ़  सकती है जिससे अंगों को बहुत अधिक नुकसान पहुंच सकता है। इससे,  संक्रमित रोगियों का जान  ख़तरे में पड़ सकती है।

मरीज़ों में दिखें फंगल इंफेक्शन के ये लक्षण (Hyderabad Fungal Infection Symptoms) :

इस फंगल इंफेक्शन के बारे में बात करते हुए कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल्स में , कंसल्टेंट ,ईएनटी, हेड एंड नेक सर्जन और लेरिंजोलॉजिस्ट डॉ. दुष्यंत गणेशुनी (Dr Dushyanth Ganesuni, Consultant, ENT, Head & Neck Surgeon and Laryngologist, Continental Hospitals) ने बताया कि लोगों में जो समस्याएं फंगल इंफेक्शन के लक्षण के तौर पर दिखीं वे हैं-

  • आंखों के आसपास  सूजन
  • चेहरे पर एक तरफ  या आंखों में दर्द
  • गाल पर संवेदना ना महसूस कर पाना
  • नाक से खून आना
  • नाक से खून के साथ म्यूकस बहना

क्या है इस फंगल इंफेक्शन का इलाज ?

डॉ. गणेशुनी सलाह देते हैं कि, "लोगों में अगर संक्रमण के ये लक्षण दिखायी देते हैं तो तुरंत डॉक्टर को इस बारे में बताएं।  ऐसे मामलों को तुरंत मेडिकली ट्रीटमेंट की ज़रूरत पड़ती है। मरीज की परेशानियों को कम करने के लिए रोगी को स्थिति के  आधार पर एंटी-फंगल ड्रग्स या एक सर्जिकल डीब्रिडमेंट दिया जाएगा।"

इलाज करने वाले डॉक्टरों और आईसीयू विशेषज्ञों को इस स्थिति के बारे में पता होना चाहिए और विशेष रूप से गंभीर कोविड 19 संक्रमण के साथ अन्य संबंधित सह-रोगों से पीड़ित रोगियों में इसकी आशंका बहुत अधिक होता है। इसीलिए उन्हें विशेष देखभाल की ज़रूरत पड़ती है।एक्सपर्ट्स के अनुसार, इस फंगल इंफेक्शन से बचने के लिए  इन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

  • स्टेरॉयड का उचित और आवश्यकता पड़ने पर ही इस्तेमाल करें
  • ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखें
  • नमकीन आइसोटोनिक नाक स्प्रे की मदद से नाक को साफ रखें।
  • 0.5 प्रतिशत बीटाडीन युक्त नज़ल स्प्रे का प्रयोग करें, इसे दिन में दोनों नासिकाओं में 2-2 बूंदें 2 से 3 बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

(आईएएनएस,एमएसबी/एएनएम)