Hyderabad Fitness: हैदराबाद के 61 फीसदी लोग जीते हैं अनहेल्दी ज़िंदगी, जानें किन वजहों से अनफिट हैं हैदराबाद शहर के लोग

हैदराबाद के लोगों को नींद की कमी के लिहाज से 10वां स्थान मिलता है। जबकि, पानी पीने के मामले में 11वां स्थान प्राप्त हुआ।  इसके अलावा, हैदराबाद के लोग हेल्दी बनने के लिए एफर्ट्स लेने, कम कदम चलने, नींद कम लेने और पानी कम पीने जैसे मामलों में औसत या एवरेज स्तर से नीचे है।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : February 20, 2020 5:40 PM IST

Hyderabad fitness:  भारत में शहरों की ओवरऑल फिटनेस के आंकड़ें सार्वजनिक किए गए हैं। एक रिपोर्ट में यह आंकड़ा सार्वजनिक किए गए हैं। इस रिपोर्ट के अनुसार, हैदराबाद शहर  (Hyderabad fitness) देश के 7वें सबसे फिट शहर  है। इस रिपोर्ट में उस शहर में रहने वाले लोगों द्वारा हेल्थ (health) और लाइफस्टाइल (lifestyle) के प्रति लोगों द्वारा लिए जाने वाले एफर्ट्स को आधार बनाया गया।  यह रिपोर्ट जीओक्यूआईआई इंडिया फिट रिपोर्ट 2020 (GOQii India Fit Report 2020 - India’s Ikigai: The Old Know Better but the Young Don’t Care’) में पेश की गयी। इस रिपोर्ट में भारत में फिटनेस (fitness)  और हेल्थ की दिशा में प्रगति और उसकी मौजूदा स्थिति को समझने की कोशिश की गयी।

Workout Diet Mistake: जिम सेशन से पहले ना खाएं ये हेल्दी चीज़ें, हो सकती है गड़बड़

जानें कितना फिट है हैदराबाद शहर के लोग (Hyderabad fitness):

इस स्टडी में एक पैमाना यह भी रहा कि, लोग हेल्थ रिस्क एसेसमेंट (HRA)  का इस्तेमाल कितना करते हैं। यह डेटा डेली यानि रोज़ाना रिकॉर्ड किया गया है। एचआरए (HRA) में बॉडी स्टैटिस्टिक्स, मेडिकल पैरामीटर्स, पोषण, शारीरिक सक्रियता यानि फिजिकल एक्टिविटी, तनाव, नींद, अल्कोहल, धूम्रपान, बीमारियां, लाइफस्टाइल डिज़िज़ेज़, इम्यूनिटी लेवल, हेल्थ प्रॉब्लम्स और उसके लक्षण।

इस स्टडी में कहा गया कि हैदराबाद (Hyderabad fitness)  के 61.6%  लोग अनहेल्दी कैटेगरी में आते हैं। जबकि, देश के लिए यह आंकड़ा 62% है। जैसा कि, हैदराबाद फार्मा और आईटी सेक्टर के लिए जाना जाता है। इसमें,  20 फीसदी से अधिक लोगों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में दर्द, अकड़न और तकलीफें होते हैं। जिसकी वजह उनकी निष्क्रिय लाइफस्टाइल  है, जिसमें उन्हें लगातार बैठकर काम करना पड़ता है।

Body Pain : बार-बार होता है बदन दर्द, हो सकते हैं ये 3 कारण!

जबकि, देशभर में 18 प्रतिशत लोगों को दर्द और अकड़न जैसी परेशानियां होती है।  जबकि, हैदराबाद के लोग रोज़ाना 7,302 कदम चलते हैं। जो कि हैदराबाद को देशभर में 8वां स्थान दिलाता है। (Hyderabad fitness) 

Brisk Walk for Belly Fat: ब्रिस्क वॉक से कम होता है बेली फैट, ऐसे करेंगे ब्रिस्क वॉक तो तेज़ी से घटेगी बढ़ी हुई तोंद

नींद की कमी से हैं हैदराबाद के लोग परेशान:

जैसा कि, नींद सेहत को प्रभावित करती है। हैदराबाद के लोगों को नींद की कमी के लिहाज से 10वां स्थान मिलता है। जबकि, पानी पीने के मामले में 11वां स्थान प्राप्त हुआ।  इसके अलावा, हैदराबाद के लोग हेल्दी बनने के लिए एफर्ट्स लेने, कम कदम चलने, नींद कम लेने और पानी कम पीने जैसे मामलों में औसत या एवरेज स्तर से नीचे है।

Menopause Symptoms: मेनोपॉज़ को आसान बनाती है फल-सब्ज़ियों से भरपूर डायट, फॉलो करें ये डायट टिप्स जो मेनोपॉज़ के लक्षणों से दिलाती हैं राहत

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source