ऐम्स एवं सरकारी संस्थानों के समर्थन के लिए हुआमी अमेजफिट ने N 95 मास्क और कोरोना व्हाट्सएप्प सपोर्ट किया लॉन्च

हुआमी अमेजफिट (Huami Amazfit) ने कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने वाले लोगों की मदद करने के लिए ऐम्स नई दिल्ली, मनिपाल अस्पताल और सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा में उच्च गुणवत्ता वाले N 95 मास्क और सुरक्षात्मक सूट्स के दान की घोषणा की है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : March 29, 2020 11:15 AM IST

देश में जब से कोरोनावायरस का प्रकोप फैला है, यहां ना तो मास्क उपल्बध है और न ही हैंड सैनिटाइजर। आलम ये है कि हॉस्पिटल्स में कोरोना पीड़ितों का इलाज कर रहे डॉक्टर्स के पास भी इसकी कमी हो गई है। ऐसे में उनका अपनी जान को खतरे में डालकर इलाज करना मुश्किल हो रहा है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हुआमी अमेजफिट (Huami Amazfit) ने कोरोनोवायरस महामारी से लड़ने वाले लोगों की मदद करने के लिए ऐम्स नई दिल्ली, मनिपाल अस्पताल और सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा में उच्च गुणवत्ता वाले N 95 मास्क और सुरक्षात्मक सूट्स के दान की घोषणा की है।

कोविड-19 (COVID-19) के प्रकोप के बाद, दुनिया भर में होने वाली स्थिति चुनौती-पूर्ण और कठिन है। भारत एक घनी आबादी वाला देश है। सामूहिक रूप से बीमारी से निपटने के लिए सभी आवश्यक उपायों की योजना बनाने और लेने की सिफारिश की गई है। सीपी खण्डेलवाल, सीईओ, पीआर इनोवेशन (मैनेजिंग इंडिया बिजनेस अमेजफिट) ने कहा, ''सांसद डॉ. महेश शर्मा, नोएडा ने इस विश्वास के साथ कि कोविड-19 (COVID-19)की बिगड़ती स्थिति भारत में नियंत्रण से बाहर नहीं होगी। हम सरकारी अधिकारियों और अग्रणी अस्पतालों में अपना समर्थन बढ़ाना चाहते हैं, जो इस कठिन समय के दौरान वास्तव में अच्छी तरह से काम कर रहे हैं, जहां राष्ट्र को मास्क और स्वच्छता अनिवार्य की कमी का सामना करना पड़ रहा है। हम इस सामाजिक कार्य की दिशा में अपना पूरा योगदान देंगे।''

Coronavirus pandemic : वैश्विक रूप से सामने आए कोविड-19 के 6,01478 मामले, अब तक हो चुकी है 27,862 मौतें

सरकारी प्राधिकरण के लिए व्हाट्सएप समर्थन लॉन्च के दौरान #ARM Worldwide के सीईओ हनी सिंह ने कहा, ''हमें यह जानकार आश्चर्य हुआ की ऐम्स में हमारे फ्रन्टलाइनर्स स्वच्छता अनिवार्यताओं की मौजूदा कमी के कारण मास्क का फिर से उपयोग करके अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं। हुआमी की ओर से, हम किसी भी सरकारी प्राधिकरण, अस्पतालों या एनजीओ से सभी अन्य अनुरोधों के लिए खुले हैं, जो विभिन्न स्वच्छता संबंधी प्रभावों का समर्थन प्रदान करते हैं। इच्छुक अधिकारी सीधे हमारे व्हाट्सएप सपोर्ट लाइन 91-85954 38550 पर हमें संपर्क कर सकते हैं।”

प्रमोद अलाघारू, सीईओ, मणिपाल हॉस्पिटल्स (द्वारका) ने कहा कि कोविड-19 (COVID-19) महामारी से निपटने के लिए हुआमी अमेजफिट को शुक्रिया अदा करती है, जो इस कठिन समय में हमें N 95 मास्क दान करने का मौका दिया।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source