
रश्मि उपाध्याय
रश्मि उपाध्याय साल 2014 से मीडिया क्षेत्र से जुड़ी हैं और TheHealthSite.Com में बतौर एडिटर काम कर रही हैं। इन्हें ... Read More
Written By: Rashmi Upadhyay | Published : August 31, 2021 2:31 PM IST
केरल में दिन प्रतिदिन कोरोना के केसेस बढ़ रहे हैं और पॉजीविटी रेट चिंता का विषय बनती जा रही है.
केरल में बढ़ रहे कोरोना के मामले सिर्फ राज्य के लिए ही नहीं बल्कि पूरे देश के लिए चिंता का विषय बन रहे हैं। कई एक्सपर्ट् इस बात का डर जता रहे हैं कि केरल में बढ़ रहे कोविड-19 के मामले तीसरी लहर का कारण बन सकते हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री का कहना है कि दक्षिण भारत से आने वाले कोरोना के केस पूरे भारत के कोरोना मामलों का 70% है। भारत में कोरोना के कुल 3,76,324 एक्टिव मामलों में से 2.12 लाख केस सिर्फ केरल में हैं। अब तक केरल में कोरोना केस के साथ ही डेल्टा प्लस और डेल्टा वेरिएंट के भी तमाम वेरिएंट के मामले आ चुके हैं। वहीं, भारत में मंगलवार को पिछले 24 घंटों में कोरोना के 30,941 नए मामले दर्ज हुए हैं। मंगलवार को रिपोर्ट किए गए कुल ताजा कोविड संक्रमणों में से 19,622 केरल से सामने आए हैं जो बाकी सभी राज्यों के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। हालांकि पिछले 24 घंटों में, भारत में सक्रिय मामलों में 5,684 की कमी आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि सक्रिय मामले कुल मामलों का 1.13 प्रतिशत है।
सरकारी सूत्रों का कहना है कि केरल में दिन-प्रतिदिन कोरोना के केसेस बढ़ रहे हैं और पॉजीविटी रेट चिंता का विषय बनती जा रही है। सरकार का कहना है कि राज्य में तीन दिन पहले पॉजीविटी रेट 15% था लेकिन अब बढ़कर 19% हो चुका है। ऐसे में अगर सरकार लॉकडाउन लगाती है तो केरल की स्थिति 15 दिनों में सुधर सकती है। हेल्थ इकोनॉमिस्ट प्रोफेसर रिजो जॉन का भी कहना है कि केरल को आने वाले समय में कोरोना केसेस को रोकने के लिए अपने स्वास्थ्य विभाग को मजबूत करने की जरूरत है। उन्होंने ये भी कहा कि केरल सरकार को थोड़े समय के लिए फुल लॉकडाउन लगाने पर भी विचार करना चाहिए। इससे पहले पिछले हफ्ते, केरल सरकार ने नाइट कर्फ्यू लगाया था जो 30 अगस्त से लागू हुआ था। हालांकि फ्रेश ऑर्डर जारी करते हुए मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने कहा कि रात का कर्फ्यू रोजाना रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लगाया जाएगा। इससे पहले, विजयन सरकार ने अपने राज्य में केवल नाइट कर्फ्यू लगाया था।
पिछले 24 घंटों में कोरोना संबंधी पूरे डाटा की बात करें तो कुल 36,275 कोविड रोगियों को छुट्टी दे दी गई है जिससे कुल रिकवरी 3,19,59,680 हो गई है। भारत में कोविड संक्रमण से ठीक होने की दर 97.53 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कुल 13,94,673 कोविड टेस्ट किए गए हैं, जिससे मंगलवार सुबह तक कुल टेस्ट की संख्या 52,15,41,098 हो गई है। इस बीच, भारत में कोविड टीकों की 59,62,286 खुराकें दी गईं, जिससे टीकाकरण की कुल खुराकें 64,05,28,644 हो गई हैं।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.